अनलॉक होने के बाद उत्तर प्रदेश का गोरखपुर सामान्य होने लगा है। गोरखपुर शहर के शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणी उद्यान वन्य प्रेमियों के लिए खोल दिया गया। कोविड प्रोटोकॉल के साथ दर्शकों को प्रवेश मिल रहा है। चिड़ियाघर खुलने के बाद दर्शकों की कतार लग रही है। बच्चों संग युवाओं व बुजुर्गों ने चिड़ियाघर की सैर कर अपने मनपसंद वन्य जीवों का दीदार कर रहे हैं। सैर के बीच बाड़े के पास खड़े होकर दर्शक बब्बर शेर व दरियाई घोड़े की अठखेलियां देख रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते पिछले डेढ़ महीने से दर्शकों के लिए चिड़याघर बंद था। जो अब अनलॉक होने के साथ ही दर्शकों के लिए खोल दिया गया है। चिड़ियाघर खुलने के बाद यहां का नजारा पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 8
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : राजेश कुमार।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी साल शहरवासियों को 221 करोड़ की लागत से बने प्राणि उद्यान का तोहफा दिया था। तभी से यह दर्शकों की पहली पसंद बन गया है। यह सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट था।
विज्ञापन
3 of 8
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : राजेश कुमार।
चिड़ियाघर में देश-विदेश से अभी तक 150 वन्य जीवों को यहां लाया जा चुका है। जबकि, जल्द ही गेंडा व तेंदुआ सहित अन्य जीवों को भी लाया जाएगा।
4 of 8
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : राजेश कुमार।
चिड़ियाघर में सबसे ज्यादा भीड़ बब्बर शेर व दरियाई घोड़े के बाड़े के सामने रहती है।
विज्ञापन
5 of 8
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : राजेश कुमार।
इसके अलावा चीता, हिरण, सांप और रंग-बिरंगी मछलियों संग पक्षियों को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटती है। बच्चें हो या बड़े। हर किसी में वन्य जीवों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है।
विज्ञापन
6 of 8
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : राजेश कुमार।
अनलॉक के बाद अपने मनपसंद वन्य जीवों को देख दर्शकों की खुशी देखते ही बन रही है। सैर-सपाटे के बीच दर्शक खूब मस्ती करते देखे जा रहे हैं। चिड़ियाघर घूमने के लिए लोग दोस्तों और परिवार संग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 8
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : राजेश कुमार।
शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणी उद्यान के डायरेक्टर राजा मोहन ने बताया कि अनलॉक होने के बाद चिड़ियाघर को दर्शकों के लिए खोला गया है। दर्शक सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चिड़ियाघर की सैर कर सकेंगे। शाम पांच के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
चिड़ियाघर परिसर में सख्ती के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा। चिड़ियाघर में व्यस्कों के लिए 50 रुपए और 12 से 18 साल के लोगों के लिए 25 रुपए का टिकट है। जबकि, 12 साल से कम उम्र के बच्चों की इंट्री फ्री है।