फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Triple Murder Case: सिरफिरे की बर्बरता देख अधिकारी भी स्तब्ध, घरों के अंदर कैद हुए लोग, खिड़कियों से झांकती रहीं महिलाएं

Tue, 26 Apr 2022 08:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 7
triple murder in gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के खोराबार थाना इलाके के रायगंज में सोमवार की रात एक तरफा प्यार में युवती और उसके मां-बाप की धारदार हथियार से युवक ने हत्या कर दी। युवती अपने मां-बाप के साथ चचेरी बहन की शादी के मटकोड़वा कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। उधर, हत्या के बाद आरोपी आलोक पासवान खुद ही थाने पहुंच गया और उसने ही तीन हत्या की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही एडीजी अखिल कुमार, डीआईजी जे. रविंद्र गौड़, एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस फोर्स लगा दी गई है। मृतक गामा के भतीते केशव ने आलोक के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक, खोराबार के रायगंज निवासी गामा निषाद (45) विदेश में रहते थे। चार महीने पहले घर आए और गांव से एक किलोमीटर दूर बंगला चौराहे पर अपना मकान बनवाया है। वहीं पर पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। 
 
विज्ञापन

2 of 7
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
गामा के छोटे भाई रामा की बेटी की शादी 27 अप्रैल को होनी है। सोमवार रात में मटकोड़वा का कार्यक्रम था। गामा अपने नए मकान से अपनी पत्नी संजू (38) बेटी प्रीति (20) के साथ पैदल जा रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे आलोक ने प्रीति को देखते ही प्यार का इजहार कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
प्रीति के इनकार करते ही आलोक ने धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि उसका सिर बीच से फट गया। यह देख पिता गामा और मां संजू दौड़े तो सिरफिरे ने उनके भी सिर पर हमला कर दिया। 

4 of 7
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। सुनसान जगह पर वारदात होते किसी ने नहीं देखी। थोड़ी देर बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने गांव के प्रधान सुग्रीव से संपर्क किया और मौके पर फोर्स रवाना हो गई।
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
गांव में पसरा सन्नाटा, सभी घर के अंदर से झांकते रहे
घटना के बाद पुलिस की मौजूदगी से लोगों ने अपने आप को घरों में कैद कर लिया था। सभी खिड़कियों से झांकते और पीड़ित परिवार के घर पर भी पहुंचे थे। जिस जगह पर वारदात हुई है, वह मृतक गामा के घर से महज सौ मीटर की दूरी पर है। गांव का रास्ता होने की वजह से वहां अंधेरा था और थोड़ी दूरी पर एक मकान था, जिसमें सिर्फ महिलाएं ही थी। वह भी घटना के बारे में कुछ साफ-साफ नहीं बता पा रही थी।
विज्ञापन

6 of 7
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर भगा दिया गया था आलोक
आलोक के मामा महेंद्र पासवान को करीब दो महीने पहले ही प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई थी। इसके बाद उसे अपने घर से भगा दिया था। लेकिन, करीब पंद्रह दिन पहले वह फिर घर पर आ गया था और इस बीच प्रीति से प्यार का इजहार भी किया था। इसकी जानकारी होने पर प्रीति के पिता गामा ने विरोध भी दर्ज कराया था और महेंद्र ने भांजे को समझाया था, लेकिन वह नहीं माना और सोमवार को वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
लोकलज्जा के डर से नहीं दिए थे पुलिस को सूचना
ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम प्रसंग की जानकारी किसी को नहीं थी। महेंद्र के घरवालों से कुछ जानकारी मिली थी। गामा से कई लोगों ने पुलिस में शिकायत करने को कहा था, लेकिन लोकलज्जा के डर से वह कभी शिकायत करने को पुलिस थाने नहीं गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें