फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर तिहरा हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था कातिल, एक और शख्स पर राज गहराया

Fri, 29 Apr 2022 10:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Gorakhpur Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के खोराबार के रायगंज में 25 अप्रैल को हुए तिहरा हत्याकांड का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में गामा निषाद, उसकी पत्नी संजू और बेटी प्रीति के अलावा छोटा बेटा अक्षय दिख रहा है। कुछ आगे जाकर अक्षय दूसरे रास्ते पर चल गया। इस बीच पीछे से एक व्यक्ति जाता दिख रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, पीछे जाने वाला व्यक्ति हत्यारोपी आलोक पासवान है। पुलिस फुटेज की जांच कर रही है। दूसरी तरफ, जांच के लिए गठित पुलिस टीम शुक्रवार को गांव जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
Gorakhpur Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, प्रीति, उसके पिता और मां की हत्या के बाद पुलिस ने बताया था कि एकतरफा प्यार में आलोक पासवान ने तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। आलोक ने खुद ही आत्म सर्मपण कर इस बात को स्वीकार भी किया था। लेकिन, इसी बीच परिवार वालों ने सवाल उठाया और हत्या में कई लोगों के शामिल होने का दावा किया। घटना से बचे छोटे बेटे अक्षय ने कहा कि वह खुद देखा था कि हत्या में कई लोग शामिल थे। घटना जहां पर हुई, वहां पर कोई घर नहीं था, लेकिन उसके पहले एक घर के सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने हासिल कर लिया है, जिसमें चार लोग जाते दिखाई दे रहे हैं। परिवार के तीन लोग के अलावा चौथा शख्स कौन है, अब इसकी भी जांच की जा रही है। यह फुटेज घटना से चंद मिनट पहले का है।

 
विज्ञापन

3 of 5
Gorakhpur Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जाएगी। गांव वालों की मदद से यह जानने की कोशिश की जाएगी कि फुटेज में दिख रहा शख्स कौन है। शुक्रवार को गांव में जाकर अन्य सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी कि कहीं और लगा है या नहीं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

4 of 5
Gorakhpur Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस गहनता से करें जांच, आरोपी को हो फांसी
खोराबार इलाके के रायगंज में तिहरा हत्याकांड के तीसरे दिन परिवार वाले मीडिया के सामने आए। प्रेस क्लब में कांफ्रेंस कर मृतक गामा निषाद के पिता चंद्रभान निषाद, बेटे सुग्रीव और अक्षय ने आरोपी को फांसी दिलाने की मांग की। कहा कि, हत्या में आलोक पासवान के साथ उसके साथी भी मौजूद थे, सबकी गहनता से जांच कर पुलिस कार्रवाई करे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gorakhpur Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला
पिता चंद्रभान निषाद ने कहा कि घटना में आलोक के अलावा तीन से चार लोग शामिल हैं। बताया कि, उनके छोटे पोते अक्षय ने खुद मौके पर आलोक के साथ में तीन से चार लोगों को देखा था। उन्होंने कहा घटना में सिर्फ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस शेष आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजे और उन्हें फांसी की सजा दिलाई जाए। साथ ही उन्होंने परिवार को सुरक्षा देने की भी मांग की है।

संतकबीरनगर स्थित घर से बांका लाया था आलोक
पुलिस की जांच में पता चला कि हत्या में इस्तेमाल बांका आलोक संतकबीरनगर के लाया था। आलोक ने पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी दी है। हालांकि, गांव में चर्चा थी कि बांका वह रायगंज इलाके में ही किसी से लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें