फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल मर्डर: शादी की खुशियां मनाने आए थे रिश्तेदार, खौफनाक मंजर देख कांप उठा कलेजा, होने वाली दुल्हन भी चाचा के शव से लिपटकर हुई बेहोश

Tue, 26 Apr 2022 01:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 7
triple murder in gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के खोराबार थाना इलाके के रायगंज में सोमवार की रात एक तरफा प्यार में युवती और उसके मां-बाप की धारदार हथियार से युवक ने हत्या कर दी। युवती अपने मां-बाप के साथ चचेरी बहन की शादी के मटकोड़वा कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। उधर, हत्या के बाद आरोपी आलोक पासवान खुद ही थाने पहुंच गया और उसने ही तीन हत्या की सूचना दी। 

पलक झपकते ही अनाथ हो गया अक्षय
एक सिरफिरे की करतूत से सोमवार की रात पलक झपकते ही 12 साल का अक्षय अनाथ हो गया तो वहीं, शहनाई वाले घर में मातम छा गया। शादी की तैयारियों को छोड़ परिवार वाले कभी बच्चे अक्षय को संभालते तो कभी कानूनी कार्रवाई की औपचारिकताओं को पूरा करते। हंसी खुशी के माहौल के बीच ही परिवार को एक ऐसा सदमा मिला है, जिसे भूला पाना आसान नहीं है। उधर, गामा के बड़े लड़का, जो हैदराबाद में रहता है, उसे मौत के बारे में अभी जानकारी न देकर यह बताया गया है कि तबीयत खराब है। वैसे तो उसे मंगलवार को चलना था, लेकिन अब वह निकल लिया है।
विज्ञापन

2 of 7
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, गामा के भाई रामा के लड़की की शादी थी। वह पुश्तैनी मकान से अलग होकर घर बनवाया था। इस वजह से रात में नए घर से पुराने घर परिवार के साथ ही जा रहा था।

 
विज्ञापन

3 of 7
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
उधर, पुश्तैनी मकान में कई रिश्तेदार भी जुटे थे। इसी बीच एक साथ तीन हत्या की खबर पहुंचते ही शादी की तैयारियों को छोड़कर लोग दौड़ पड़े। 

 

4 of 7
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
पूरे घर में मातम छा गया। अक्षय बदहवास होकर बेहोश हो जा रहा था। किसी तरह से उसे लोग संभाल रहे थे। वहीं, जिस युवती की शादी है, वह भी बदहवास होकर चाचा के शव से लिपट गई थी। किसे पता था कि रिश्तेदार खुशियां मनाने जुटे हैं, उन्हें मातम का यह मंजर देखना पड़ेगा।
विज्ञापन

5 of 7
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
ननिहाल में रहता है आरोपी आलोक
आरोपी आलोक रायगंज स्थित अपने ननिहाल में रहता है। वह मूलरूप से संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद के रैना गांव का रहने वाला है। वह अपने मामा महेंद्र पासवान के घर में रहता था।
विज्ञापन

6 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
तीन भाइयों में सबसे बड़े थे गामा
गामा निषाद तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दूसरे नंबर के भाई रामा हैं तो सबसे छोटे सरविंद। अन्य दोनों भाई अपने पुश्तैनी मकान में ही रहते हैं। गामा के तीन बच्चे थे सबसे बड़ा सुग्रीव है जो कि बाहर रहकर कमाता है। बेटी प्रीति है जिसकी हत्या हो चुकी है। छोटा बेटा अक्षय है, जो छठवीं में पढ़ता है। वह मां-बाप के साथ जाने के बजाय दूसेरे रास्ते से निकला था इसलिए उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ से अफसर लेते रहे अपडेट
मुख्यमंत्री के शहर में ट्रिपल मर्डर की घटना के बाद यूपी के आला पुलिस अधिकारी भी सवाल जवाब करने लगे। थोड़ी ही देर में पुलिस ने कई टीमों को लगाया और फिर आलोक को बांका के साथ गिरफ्तार कर लिया। आलोक ने बताया है कि वह प्रीति से एकतरफा प्यार करता था। प्रीति उसकी उपेक्षा करती थी जिससे हताश और गुस्से में आकर उसने यह करतूत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें