Gorakhpur Couple Suicide: गोरखपुर के चिलुआताल इलाके में प्रेमी-युगल का शव अर्धनग्न हाल में मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इंस्टाग्राम से नीतू और विश्वनाथ दोबारा मिले थे।
विज्ञापन
1 of 9
मृतक युवक व युवती की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर के कैंपियरगंज के प्रेमी जोड़े नीतू (24) और विश्वनाथ सिंह (24) इंस्टाग्राम से दोबारा संपर्क में आए थे। फिर बिछड़ने के डर से दोनों ने साथ जान देने का इरादा बनाया। चिलुआताल इलाके चिउटहां पुल के पास एक खेत में दोनों ने सल्फास की 17 गोलियां खाकर खुदकुशी की। बृहस्पतिवार सुबह दोनों के अर्धनग्न शव मिले थे।
कैंपियरगंज बजहां गांव निवासी विश्वनाथ के बड़े भाई बृजेश सिंह ने बताया कि चार साल से दोनों के बीच संबंध था। लड़की के परिवार वाले इस संबंध से एतराज करते थे। इसको लेकर दोनों परिवार के बीच पंचायत हुई थी। इसमें विश्वनाथ को बाहर भेजने का फैसला हुआ था। ताकि परिवार के लोग नीतू की शादी करा सकें।
विज्ञापन
2 of 9
घटनास्थल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंस्टाग्राम से दोबारा मिले नीतू-विश्वनाथ
विश्वनाथ के बड़े भाई बृजेश सिंह ने बताया कि वह विश्वनाथ को अपने साथ दिल्ली लेकर गया। वहां मेरे ही साथ ही वह काम करने लगा। इस दौरान नीतू से पूरी तरह से उसने दूरी बना ली थी। उधर, लड़की के परिजनों ने नीतू की शादी करवा दी। वह अपनी ससुराल जाकर रहने लगी। डेढ़ साल पहले पति से तलाक लेकर वह दोबारा अपने घर आ गई। इसके बाद वह शहर में अपनी मौसी के घर रहने लगी। इसी बीच इंस्टाग्राम से एक बार फिर उसने भाई विश्वनाथ को ढूंढ निकाला। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। नजदीकियां बढ़ने पर दिल्ली से विश्वनाथ फिर घर लौट आया।
विज्ञापन
3 of 9
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी की कर रहा था जिद
बृजेश ने बताया कि भाई से नीतू कहती थी कि शादी नहीं करोगे तो जहर खाकर जान दे दूंगी। आए दिन विश्वनाथ उससे मिलने शहर जाने लगा। कई दिन तो घर ही नहीं वापस आता था। घटना से दो दिन पहले उसने कॉल कर बताया कि वह नीतू को लेकर भाग गया है। हमलोगों ने उसे डांटा भी था। यह भी कहा कि घर आने की जरूरत नहीं है। तब उसने रुपये की मदद मांगी थी। घर आकर कपड़े, बिस्तर और कुछ रुपये ले गया था।
4 of 9
गोरखपुर में मिले शव
- फोटो : अमर उजाला
दोनों चार दिन से सल्फास की शीशी साथ लेकर घूम रहे थे। मुझे यह जरा भी अहसास नहीं था कि वे ऐसा कदम भी उठा लेंगे। भाई को समझाया था कि कुछ दिन बाहर रह लो फिर सभी लोग स्वीकार कर लेंगे। इसी बीच उसके ऊपर नीतू के घरवालों ने केस दर्ज करा दिया था। दोनों फिर अलग नहीं होना चाहते थे, इसलिए ऐसा घातक कदम उठाया।
विज्ञापन
5 of 9
घटनास्थल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में होती रही चर्चा
घटना को लेकर शुक्रवार को पूरे दिन नीतू और विश्वनाथ के बारे में बात होती रही। लोगों को कहना था कि परिवार तैयार होता तो, दोनों की जान बच जाती। लोगों का कहना था कि विश्वनाथ का व्यवहार बहुत अच्छा था। वह ऐसा कर लेगा यह किसी ने नहीं सोचा था। वहीं नीतू के घर पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। परिवार के लोग घर के अंदर ही बैठे रहे। वे नीतू के इस कदम से बेहद नाराज हैं।
विज्ञापन
6 of 9
घटनास्थल पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार साल से दोनों में था प्रेम संबंध
विश्वनाथ के दोस्तों ने बताया कि उसका नीतू से चार से प्रेम संबंध था। युवती के माता-पिता किसान हैं। दोनों के घर की आपस में दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है। करीब तीन वर्ष पहले विश्वनाथ ने नीतू से शादी करने दबाव बनाया था। लेकिन परिजन नहीं माने और नीतू की कहीं और शादी करा दी थी। प्रेम संबंध की वजह से ही डेढ़ साल में ही नीतू का पति से तलाक हो गया। इसके बाद मायके में आकर रहने लगी।
विज्ञापन
7 of 9
नीतू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इधर, फिर से दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और शादी करने की बात करने लगे। इसी बीच विश्वनाथ की कहीं और सगाई तय हो गई। इसको लेकर दोनों परेशान थे। इसके बाद विश्वनाथ लगातार घरवालों पर नीतू से शादी करने का दबाव बनाने लगा और खुदकुशी की भी धमकी दी। दो दिन पहले विश्वनाथ घर से निकला और बुधवार को नीतू भी निकली। बृहस्पतिवार सुबह चिलुआताल के चिउटहां पुल से 150 मीटर दूर खेत में दोनों का शव मिला। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी।
8 of 9
नीतू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दी जान, खेत में मिला अर्धनग्न शव
गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र के चिउटहां पुल के पास बृहस्पतिवार भोर में प्रेमी-युगल का शव अर्धनग्न हाल में मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के कपड़े अस्त-व्यस्त होने के साथ ही बगल में स्कूटी, कपड़े व सल्फास की दो शीशी मिली हैं। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे एसपी उत्तरी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। दोनों के पास से मिले आधार कार्ड से पहचान कर घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दी।
तीन वर्ष पहले हुई थी नीतू की शादी
मृतकों की पहचान कैंपियरगंज के बजहां गांव निवासी विश्वनाथ सिंह (24) और कुंजलगढ़ की शादीशुदा नीतू (24) के रूप में हुई है। दोनों के बीच पिछले चार वर्ष से प्रेम संबंध था। तीन वर्ष पहले नीतू की शादी हुई थी लेकिन उसका विश्वनाथ से प्रेम संबंध होने की वजह से पति से अलग हो गई। करीब डेढ़ साल से नीतू मायके में रह रही थी। दो दिन पहले वह घर छोड़कर चली गई थी। खोजबीन करने के बाद बुधवार को परिवार के लोगों ने कैंपियरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।