फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मौत से पहले दोनों घंटों तड़पे... सल्फास की 17 गोलियां खाईं'; प्रेमी युगल की खुदकुशी मामले में बड़ा खुलासा

Fri, 25 Apr 2025 04:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

Gorakhpur Couple Suicide: गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र के चिउटहां पुल के पास बृहस्पतिवार भोर में प्रेमी-युगल का शव अर्धनग्न हाल में मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के कपड़े अस्त-व्यस्त होने के साथ ही बगल में स्कूटी, कपड़े व सल्फास की दो शीशी मिली हैं। 
विज्ञापन
1 of 10
प्रेमी युगल ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
Gorakhpur Suicide Case: गोरखपुर के विश्वनाथ और नीतू ने सल्फास की 17 गोलियां पानी के साथ खाईं थीं। शरीर में जहर फैलने लगा तो वे खेत में ही तड़पने लगे। शरीर में गर्मी बढ़ने पर दोनों ने कपड़े निकालकर फेंक दिए थे। मौत से पहले दोनों घंटों तड़पे थे। पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने चिलुआताल स्थित घटनास्थल की जांच कर यह आशंका जाहिर की है। वहीं दोनों की मौत के बाद गमजदा परिवार वालों का कहना था कि अगर बात मान ली होती तो आज दोनों की जान बच जाती। 

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह विश्वनाथ का बड़ा भाई बृजेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचा और दहाड़ मारकर रोने लगा। वह बार-बार कह रहा था काश अपने भाई की बात मान ली होती तो यह दिन नहीं देखना पड़ता। 
विज्ञापन

2 of 10
गोरखपुर में मिले शव - फोटो : अमर उजाला
बृजेश ने बताया कि विश्वनाथ दो दिन पहले स्कूटी लेकर गोरखपुर गया था। दोनों का चार साल से प्रेम संबंध था। नीतू की शादी के बाद तलाक हो चुका था और वह गोरखपुर में रहती थी। जबकि विश्वनाथ दिल्ली में एक हॉस्पिटल में काम करता था। एक माह पहले ही वह घर लौटा था। इसके बाद से ही पिछले कुछ दिनों से नीतू से शादी करने की जिद करते हुए आत्महत्या की धमकी दे रहा था। घटनास्थल पर एक स्कूटी भी मिली है। जिसके नंबर प्लेट के आधार पर पता चला है कि गाड़ी अयोध्या रामनगर कॉलोनी निवासी मनीष गिरधारी लाल शर्मा की है। 
विज्ञापन

3 of 10
विश्वनाथ की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विश्वनाथ के भाई बृजेश ने बताया कि हाल ही में अयोध्या से सेकंड हैंड गाड़ी खरीदी थी। इसे विश्वनाथ चल रहा था। वहीं दोनों के शव के पास से ही हैंडबैग, घड़ी, नथिया और दुपट्टा भी मिला है। पुलिस के अनुसार, घटना स्थल पर सल्फास की दो शीशियां मिली थीं। इसमें तीन गोलियां बची थीं। इसी से आशंका है कि दोनों ने 17 गोलियां खाई होंगी।

 

4 of 10
नीतू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दोनों के शव का हुआ दाह संस्कार 
पोस्टमार्टम के बाद कैंपियरगंज के नेतवर घाट पर विश्वनाथ और नीतू का रोहिन नदी घाट पर परिजनों ने दाह संस्कार किया। नीतू के घरवाले बेहद नाराज दिखे। वे किसी से भी बात करने को तैयार नहीं थे। वहीं जवान बेटे की मौत के बाद विश्वनाथ के घर पर कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम में दोनों की मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। 

 
विज्ञापन

5 of 10
मृतक युवक व युवती की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार साल से दोनों में था प्रेम संबंध 
विश्वनाथ के दोस्तों ने बताया कि उसका नीतू से चार से प्रेम संबंध था। युवती के माता-पिता किसान हैं। दोनों के घर की आपस में दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है। करीब तीन वर्ष पहले विश्वनाथ ने नीतू से शादी करने दबाव बनाया था। लेकिन परिजन नहीं माने और नीतू की कहीं और शादी करा दी थी। प्रेम संबंध की वजह से ही डेढ़ साल में ही नीतू का पति से तलाक हो गया। इसके बाद मायके में आकर रहने लगी। 

 
विज्ञापन

6 of 10
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इधर, फिर से दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और शादी करने की बात करने लगे। इसी बीच विश्वनाथ की कहीं और सगाई तय हो गई। इसको लेकर दोनों परेशान थे। इसके बाद विश्वनाथ लगातार घरवालों पर नीतू से शादी करने का दबाव बनाने लगा और खुदकुशी की भी धमकी दी। दो दिन पहले विश्वनाथ घर से निकला और बुधवार को नीतू भी निकली। बृहस्पतिवार सुबह चिलुआताल के चिउटहां पुल से 150 मीटर दूर खेत में दोनों का शव मिला। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। 
विज्ञापन

7 of 10
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दी जान, खेत में मिला अर्धनग्न शव
गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र के चिउटहां पुल के पास बृहस्पतिवार भोर में प्रेमी-युगल का शव अर्धनग्न हाल में मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के कपड़े अस्त-व्यस्त होने के साथ ही बगल में स्कूटी, कपड़े व सल्फास की दो शीशी मिली हैं। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे एसपी उत्तरी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। दोनों के पास से मिले आधार कार्ड से पहचान कर घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दी।

8 of 10
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन वर्ष पहले हुई थी नीतू की शादी
मृतकों की पहचान कैंपियरगंज के बजहां गांव निवासी विश्वनाथ सिंह (24) और कुंजलगढ़ की शादीशुदा नीतू (24) के रूप में हुई है। दोनों के बीच पिछले चार वर्ष से प्रेम संबंध था। तीन वर्ष पहले नीतू की शादी हुई थी लेकिन उसका विश्वनाथ से प्रेम संबंध होने की वजह से पति से अलग हो गई। करीब डेढ़ साल से नीतू मायके में रह रही थी। दो दिन पहले वह घर छोड़कर चली गई थी। खोजबीन करने के बाद बुधवार को परिवार के लोगों ने कैंपियरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

9 of 10
घटनास्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की जांच के मुताबिक, दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन तैयार नहीं थे। विश्वनाथ ने कई बार घरवालों को चेतावनी देते हुए कहा भी था कि अगर नीतू से शादी नहीं हुई तो जहर खाकर जान दे देगा। इसके बाद भी दोनों के परिजन तैयार नहीं हुए। बुधवार की देर रात दोनों चिलुआताल क्षेत्र के नेपाल रोड चिउटहां पुल से 150 मीटर बगल में स्थित खेत में स्कूटी से आए। यहां सुनसान देखकर दोनों ने पानी के साथ सल्फास की गोलियां खाकर खुदकुशी कर लिया।

 
विज्ञापन

10 of 10
घटनास्थल पर मिली चाबी, इसे स्कूटी की चाबी माना जा रहा है - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत होता है, क्योंकि शवों के पास सल्फास की दो शीशी मिली हैं। दोनों के शरीर में कहीं चोट या खरोच के निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने की वजह से बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम हर पहलू की जांच कर रही है।-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी

यह भी पढ़ें: पत्नी का कत्ल: 'वो मेरी जान ले लेती... मैंने मार डाला', मेरठ कांड के बाद डर गया था; कातिल पति ने सुनाई कहानी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें