फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'सिर की छह हड्डियां चकनाचूर...', तस्करों ने बेहद क्रूरता से किया दीपक का कत्ल; इसलिए भड़क गई थी भीड़

Wed, 17 Sep 2025 02:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के पिपराइच थाना इलाके के जंगल छत्रधारी गांव के टोला महुआ चाफी में सोमवार देर रात विरोध करने पर पशु तस्करों ने नीट की तैयारी कर रहे 12वीं के छात्र दीपक गुप्ता (19) की हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरा क्षेत्र सुलग उठा। ग्रामीणों ने तस्करों की गाड़ी फूंक दी। एक तस्कर को दबोच लिया।
विज्ञापन
1 of 15
Gorakhpur Student murder - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में नीट की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने पांच घंटे तक गोरखपुर-पिपराइच मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। उन्हें रोकने की कोशिश कर रही पुलिस से कई बार धक्का-मुक्की हुई। ग्रामीणों ने तीन बार पथराव किया। 

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी देर से पहुंची पुलिस अगवा किए गए दीपक को खोजने के बजाए तस्कर को ही छुड़ाने में लगी रही। समय से पीछा करती तो शायद उसकी जान बच जाती।

इसको लेकर ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस पर भड़क उठा। वहीं दीपक की मां सीमा ने रोते हुए कहा कि उनके बेटे के हत्यारों को जान से मार दिया जाए, तभी उन्हें शांति मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 15
रोती-बिलखती मृतक दीपक की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने मुआवजा और आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे गोरखपुर-पिपराइच मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने पिपराइच पुलिस पर पशु तस्करों से साठगांठ का भी आरोप लगाया। 

 
विज्ञापन

3 of 15
आक्रोशित भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं हंगामे के चार घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के उच्चाधिकारियों के घटनास्थल पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता गया। लोग सड़क पर उतर आए और यातायात बाधित कर दिया।

4 of 15
पुलिसकर्मियों से महिलाओं की भी झड़प हुई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदर्शनकारियों में कई महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल
जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली और आने-जाने वालों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों में कई महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे। मृतक के परिजनों का कहना था कि प्रशासन व पुलिस जब तक ठोस कार्रवाई नहीं करेगी, तब तक वह शांत नहीं होंगे।
विज्ञापन

5 of 15
सूचना पर मौके पर पहुंचे जिले व मंडल के आलाधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
11:30 बजे के बाद पहुंचे उच्चाधिकारी
ग्रामीण गुलरिहा रोड जाम करने की बात कहते हुए जंगल धूसड़ तिराहे से निकले तो वहां मौजूद एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल और सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने उच्चाधिकारियों को फोन कर सूचना दी। इसके बाद 11:45 बजे डीआईजी, डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे। कमला गेस्ट हाउस के कार्यालय में बैठकर परिजनों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही परिजन और ग्रामीण शांत हुए और जाम हटाया गया।
विज्ञापन

6 of 15
इसी मंदिर में पशु तस्कर छिपा था - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिर पर वार कर की गई थी दीपक की हत्या, छह हड्डियां टूटी मिलीं
दोपहर बाद दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी में दीपक के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर की छह हड्डियां टूटी मिलीं। इसमें चार कपालीय और दो मध्य कान की हड्डियां शामिल हैं। अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस अभिरक्षा में शव को सरकारी वाहन से उसके घर भेज दिया गया, जहां 10 मिनट के बाद परिजनों ने तुर्रा नाले पर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

7 of 15
ग्रामीणों ने एक तस्कर को बंधन बनाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पढ़ने में होनहार था दीपक... इंटर किया था टॉप
पिपराइच के महुआ चाफी में पशु तस्करों की क्रूरता का शिकार दुर्गेश कुमार गुप्ता का बड़ा बेटा दीपक दो भाइयों में बड़ा था। दुर्गेश कंपाउंडर का काम करते हैं। बड़ा बेटा दीपक गुप्ता (19) इंटर के बाद नीट की तैयारी करता था और परिवार के लोगों का व्यवसाय भी संभालता था।

8 of 15
दीपक गुप्ता हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों के अनुसार, दीपक गुप्ता काफी होनहार था। उसने पादरी बाजार स्थित एक इंटर कॉलेज से इसी वर्ष इंटर टॉप किया था। इसके बाद वह नीट की तैयारी कर रहा था। वह क्रिकेट खेलने का भी शौकीन था। उसके साथ वह परिवार के लोगों के फर्नीचर, आरओ प्लांट और ट्रेवल्स एजेंसी के व्यवसाय में भी सहयोग करता था।

9 of 15
पत्थरबाजी के दौरान पुलिस भी मौके पर डटी रही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये पुलिसकर्मी हुए घायल
एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पिपराइच थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम आनंद सिंह, विकास साहू, परमीश पांडेय, एसआई सच्चिदानंद पांडेय, दीपिका यादव व अजीत चतुर्वेदी घायल हुए हैं।

10 of 15
सड़क पर फैला पत्थर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पशु तस्करों की जांच में लगी एसटीएफ, शासन से लिया गया अपडेट
दीपक हत्याकांड में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश के आने के बाद पशु तस्करों की गिरफ्तार के लिए स्थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस के साथ एसटीएफ की टीम को भी लगा दिया गया। इसके साथ ही एडीजी अमिताभ यश टीम के संचालन करने वाले अधिकारियों से भी पल-पल की जानकारी हासिल करते रहे। उधर, शासन स्तर से भी पूरे प्रकरण का अपडेट देर रात तक लिया गया। इस प्रकरण की जांच के लिए शहर के तेज तर्रार अधिकारी भी लगा दिए गए हैं।

11 of 15
एसएसपी राजकरन नैय्यर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
दीपक हत्याकांड में पुलिस ने मृतक के पिता दुर्गेश कुमार की तहरीर पर हत्या, अपहरण, हथियार से लैस होकर डकैती करने का प्रयास, हत्या का प्रयास, स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, दूसरे के जीवन को खतरे में डालना, गो वध, पशु क्रूरता समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

 

12 of 15
डीएम दीपक मीणा मौके पर पहुंचे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ हुई कार्रवाई
जंगल धूषण चौकी प्रभारी ज्योति नारायण तिवारी, दरोगा सोना लाल, दरोगा सुरेन्द्र पाल, हेड कांस्टेबल शाहिद खान, कांस्टेबल संदीप, सोहन राजभर समेत अन्य पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया हैं।

 

13 of 15
पुलिस ने की घेराबंदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एडीजी कानून-व्यवस्था ने अधिकारियों के साथ की मीटिंग
पशु तस्करों द्वारा छात्र की हत्या के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। शासन के आदेश पर देर शाम एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश शहर पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर घटना के संबंध में जानकारी हासिल करते हुए अब तक की कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।
 

14 of 15
नाराज लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना बहुत ही दुखद है। पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है। परिवार की जो मांग है, उन पर चर्चा हुई है। जितनी भी सहायता स्थानीय स्तर और शासन से हो सकती है। अलग-अलग मदों में हम लोग पूरी करने की कोशिश करेंगे।- दीपक मीणा, जिलाधिकारी

 
विज्ञापन

15 of 15
रोती बिलखती मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर में पशु तस्करों ने किया छात्र का कत्ल
गोरखपुर के पिपराइच थाना इलाके के जंगल छत्रधारी गांव के टोला महुआ चाफी में सोमवार देर रात विरोध करने पर पशु तस्करों ने नीट की तैयारी कर रहे 12वीं के छात्र दीपक गुप्ता (19) की हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरा क्षेत्र सुलग उठा। ग्रामीणों ने तस्करों की गाड़ी फूंक दी। एक तस्कर को दबोच लिया। सुबह गोरखपुर-पिपराइच मार्ग के भट्ठा चौराहे पर सड़क जाम कर दी। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की हुई। फिर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें एसपी नार्थ, पिपराइच थानेदार समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें