गोरखपुर में छात्र की हत्या पर जमकर बवाल हुआ। पशु तस्करों ने छात्र को गाड़ी में उठा लिया था। कुछ दूरी पर जाकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी और पथराव किया। एसपी-एसओ समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए।
गोरखपुर के पिपराइच थाना इलाके के जंगल छत्रधारी गांव के टोला महुआ चाफी में सोमवार देर रात विरोध करने पर पशु तस्करों ने नीट की तैयारी कर रहे 12वीं के छात्र दीपक गुप्ता (19) की हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरा क्षेत्र सुलग उठा। ग्रामीणों ने तस्करों की गाड़ी फूंक दी। एक तस्कर को दबोच लिया। सुबह गोरखपुर-पिपराइच मार्ग के भट्ठा चौराहे पर सड़क जाम कर दी। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की हुई। फिर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें एसपी नार्थ, पिपराइच थानेदार समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए।
उधर, देर शाम शासन के आदेश के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश शहर पहुंचे। यहां पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले की जानकारी हासिल करने के बाद गांव पहुंचे। वहां परिजनों के साथ बातचीत कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इधर देर शाम एसएसपी ने चौकी जंगल धूषण के चौकी प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
2 of 13
दीपक गुप्ता हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11:20 बजे दीपक गुप्ता के बाबा रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी खरभान गुप्ता की दुकान पर संदिग्ध बोलेरो सवारों को देखकर उनके नाती मोनू (बुआ का बेटा) ने चोरी की आशंका जताई और घरवालों को फोन किया। दीपक के चाचा अशोक ने बताया कि सूचना पाकर मोनू के मामा दुर्गेश, वीरेंद्र और ममेरा भाई दीपक मौके पर पहुंच गए। तभी तस्करों ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
3 of 13
ग्रामीणों ने एक तस्कर को बंधन बनाया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुर्गेश और वीरेंद्र घायल हो गए जबकि दीपक को तस्कर गाड़ी में खींचकर ले गए। थोड़ी दूरी पर ग्रामीण विश्राम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसे भी पत्थर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद तस्कर दीपक की हत्या कर उसका शव गुलरिहा इलाके में फेंककर फरार हो गए।
4 of 13
हंगामे के बाद गाड़ी जला दी गई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाड़ी फंसने पर तस्कर गाड़ी छोड़कर भागे
वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने तस्करों की दूसरी गाड़ी को घेर लिया, जिसमें तीन गोवंश लदे थे। गाड़ी फंसने पर तस्कर गाड़ी छोड़कर भागे। उनमें से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और पिकअप गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
5 of 13
सूचना पर मौके पर पहुंचे जिले व मंडल के आलाधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थानेदार पुरुषोत्तम सिंह का टूट गया हाथ
पकड़े गए तस्कर को छुड़ाने गई पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। धक्का मुक्की और पथराव में एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव घायल हो गए जबकि पिपराइच थानेदार पुरुषोत्तम सिंह का हाथ टूट गया। कई सिपाही भी चोटिल हुए।
विज्ञापन
6 of 13
पुलिसकर्मियों से महिलाओं की भी झड़प हुई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तस्करों को पहचान लिया था दीपक ने..इसलिए की गई हत्या
पिपराइच क्षेत्र में पशु तस्करों द्वारा की गई 19 वर्षीय नीट छात्र दीपक गुप्ता की हत्या अब कई सवालों को जन्म दे रही है। ग्रामीण इस घटना को केवल हत्या ही नहीं, बल्कि किसी की पहचान छिपाने से भी जोड़कर देख रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क में केवल बाहरी तस्कर ही नहीं बल्कि स्थानीय मददगार भी शामिल हैं। दीपक ने तस्करों में किसी की पहचान कर ली थी और ऐसा करने से मना किया था, इसीलिए उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन
7 of 13
आक्रोशित भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों के मुताबिक, वारदात की रात तस्कर एक डीसीएम वाहन पर चार पशु लाद चुके थे, वहीं दूसरे वाहन पर लादने की तैयारी चल रही थी। दीपक ने उन्हें पहचान लिया, इसलिए बचने के लिए तस्करों ने उसे जबरन खाली गाड़ी में डाल लिया और वहां से भाग गए। इसके बाद उसका शव गांव से काफी दूर फोरलेन पर मिला। शव मिलने से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने इस मामले को महज तस्करी की वारदात न मानते हुए हत्या की साजिश करार दिया।
पशु तस्करों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश
पिपराइच में जंगल धूषण में सड़क जाम के दौरान आए कई गांवों के ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। उनका कहना था कि पहले भी कई घटनाएं इसी क्षेत्र में हुई हैं पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसी का परिणाम है कि आज दीपक को जान गंवानी पड़ी।
9 of 13
पुलिस से झड़प हुई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तिकोनिया नंबर दो निवासी कृष्ण कुमार और मोहनापुर के युवाओं का कहना था कि दो दिन पहले मोहनापुर में भी एक जनप्रतिनिधि के मकान के पास पशु तस्कर पशु लाद रहे थे। इस दौरान गांववालों ने जब उन्हें घेरने की कोशिश की तो तस्करों ने असलहा लहराते हुए पत्थरबाजी की और मौके से फरार हो गए।
ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो भी दिखाया। इसी तरह की एक और बड़ी घटना एक सप्ताह पहले पिपराइच चीनी मिल परिसर में हुई। वहां रात में संदिग्ध हालात में एक पिकअप खड़ी देख चीनी मिल सुरक्षा अधिकारी दुर्गेश तिवारी ने रुकने का कारण पूछा।
11 of 13
पुलिस ने की घेराबंदी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर पशु तस्करों ने उन पर प्राणघातक हमला कर दिया, उनकी बाइक तोड़ दी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस थाने में केस दर्ज है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
12 of 13
नाराज लोगों को समझाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। पकड़े गए तस्कर से पूछताछ की जा रही है और उसके मोबाइल के जरिये अन्य आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। राज करन नैय्यर, एसएसपी
अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शेंगे नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्र की हत्या पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ित परिवार से मिलने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।