फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, देखें गोरखपुर में दिनभर की हलचल

Sat, 25 Jan 2020 11:01 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 8
26 जनवरी की परेड के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड पर तैयारी करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइंस में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शनिवार को ही पूरी कर ली गई।

एसएसपी दफ्तर से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह नौ बजे पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड पर कार्यक्रम शुरू होंगे। 9:38 बजे मुख्य अतिथि एडीजी जोन दावा शेरपा परेड का निरीक्षण करेंगे। 10:45 बजे सराहनीय सेवा सम्मान, चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने जिले के सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। बताया कि पुलिस पूरी तरह से सुरक्षा में तैनात रहेगी। यह देश का त्योहार है। किसी को भी कोई संदिग्ध वस्तु या सामान दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

देखें, गोरखपुर की दिनभर की खबरें एक क्लिक में...
Trending Videos
विज्ञापन

अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक की हुई शुरुआत

2 of 8
गोरखपुर विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी संपूर्ण देश में राष्ट्रहित के विचारों को लेकर अपनी सक्रियता बनाए रखती है। आज जिस प्रकार का राष्ट्र विरोधी माहौल देशभर में फैलाया जा रहा है, विद्यार्थी परिषद ऐसी गतिविधियों से समाज को कतई प्रभावित नहीं होने देगी। ये बातें शनिवार को अमृतकला वीथिका में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक को संबोधित करते हुए एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. सुब्बया ने कहीं।

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चाहे जेएनयू हो चाहे देश के अन्य विश्वविद्यालय या समाज का कोई भी हिस्सा, इस प्रकार के भ्रम से समाज प्रभावित न हो इसलिए विद्यार्थी परिषद देशभर के शैक्षणिक परिसरों में विद्यार्थियों के बीच जागरूकता के कार्यक्रम चला रही है।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने कहा कि आज देश में कुछ ऐसे छात्र संगठन है जो देश के लिए समस्या बन रहे हैं वहीं विद्यार्थी परिषद उन समस्याओं का समाधान बन रही है। आज नागरिकता संशोधन कानून के माध्यम से भारत के पड़ोसी देशों से प्रताड़ित लोगों को भारत की नागरिकता दिए जाने पर तमाम संगठन देश को भ्रमित करने का काम रहे हैं, शाहीन बाग में धरने पर बैठकर देशभर में झूठ फैला रहे हैं, वहीं विद्यार्थी परिषद के जम्मू प्रांत ने ऐसे भ्रमित लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है।

वहां प्रबुद्ध लोगों के साथ-साथ मदरसों तक में जाकर परिषद कार्यकर्ता विद्यार्थियों को जागरूक कर रहे हैं। बैठक में पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर, पूर्व राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री केएन रघुनंदन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास, जी लक्ष्मण, प्रफुल्ल आकांत सहित देशभर के 87 प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गरीबों का नहीं होने पाएगा शोषण : नगर विधायक

3 of 8
नगर विधायक डॉ. राधामोहनदास अग्रवाल का सम्मान करते व्यवसायी। - फोटो : अमर उजाला
नगर विधायक डॉ. राधामोहनदास अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में गरीब और कमजोर की सरकार है। उनके रहते किसी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। अगर प्रशासन आप को दुकानें नहीं लगाने देगा तो शहर के लोगों को फल सब्जी कहां से मिलेगा।

विधायक आंबेडकर चौक के पश्चिम तरफ नगर निगम द्वारा बनाए गए शहर के पहले वेंडिंग जोन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पेट पालने के नाम पर किसी को आम नागरिक का रास्ता अवरुद्ध करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। यदि आजीविका कमाना किसी का मौलिक अधिकार है तो सड़क पर आवागमन करना नागरिकों का मौलिक अधिकार है। दोनों के अधिकारों को एक साथ लागू किया जाना है।

दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में जैव विविधता व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर हुई कार्यशाला

4 of 8
कार्याशाला को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि प्रो.एससी त्रिपाठी, धर्मचंद विश्वकर्मा, डाॅ.पीके सिंह। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो एससी त्रिपाठी ने कहा कि जैव-विविधता का मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। यह न हो तो पृथ्वी पर मानव  जीवन का अस्तित्व असंभव हो जाता। इसी प्रक्रिया से मनुष्य को भोजन, कपड़ा, लकड़ी, ईंधन, शहद की प्राप्ति तथा वनस्पतियों के विकास में भी सहयोग प्राप्त होता है। इन्हीं के द्वारा हमें विभिन्न प्रकार के खाद्यान्न मिलते हैं जो हमारे जीवन-यापन के लिए अनिवार्य संसाधन होते हैं।

प्रो त्रिपाठी शनिवार को दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग एवं विज्ञान क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जैव-विविधता व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। प्राचार्य डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ तथा महिला छात्रावास के संयुक्त तत्वावधान में देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक संध्या हुई। प्राचार्य डॉ शैलेंद्र सिंह ने कार्यक्रमों की सराहना की। 
विज्ञापन

पहले वोट का महत्व समझाया फिर दिलाई मतदान की शपथ

5 of 8
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सेंट एंड्रयूज कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मतदान करने की शपथ लेते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर शनिवार को शहर से लेकर सभी तहसील मुख्यालयों पर कई जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। अफसरों ने पहले विद्यार्थियों व  मतदाताओं को वोट का महत्व समझाया फिर चुनाव के दौरान अनिवार्य तौर पर बूथों पर जाकर मत देने की शपथ दिलाई।

इसी क्रम में सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह प्रभात फेरी निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने  नुक्कड़ नाटक, ‘मतदान क्यों करें’ का मंचन कर लोगों को जागरूक किया। पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।

इसके बाद दोपहर 12 बजे आयोजित एक कार्यक्रम में कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता ने कॉलेज परिसर में ही सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के साथ ही कुछ अन्य कॉलेजों के विद्यार्थियों- मतदताओं को मतदान की शपथ दिलाई।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन

दो दिवसीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सेमिनार का हुआ समापन

6 of 8
रेडिएशन ब्लू में चार्टेड एकाउटेंट दो दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर मंचासीन अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
द इंस्टीट्यूट ऑफ  चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ  इंडिया की स्थानीय शाखा की तरफ से आयोजित दो दिवसीय सेमिनार के अंतिम दिन के इंदौर से आईं सेंट्रल काउंसिल मेंबर सीए कमीषा सोनी ने एक अप्रैल 2020 से लागू हो रहे नए नियमों की जानकारी दी।
 
गाजियाबाद से आए क्षेत्रीय अध्यक्ष सीए मुकेश बंसल ने सीए मेंबर्स एवं छात्रों को मिलने वाली नई सुविधाओं के बारे में बताया। सीए अजय शंकर श्रीवास्तव, सीए एसडी वर्मा, सीए प्रवीण अग्रवाल, सीए शत्रुघ्न अग्रवाल, सीए संजय वर्मा ने ऑडिट के नए प्रावधानों की जानकारी दी। मीडिया प्रभारी सीए शिशिर दुबे ने सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान शाखा सचिव सीए जुगनू दुबे, उपाध्यक्ष सीए अरुण गुप्ता, रौनक गोयल, उर्मिला त्रिपाठी, अखिलेश्वर दुबे, आदित्य कश्यप, राजेश जैन, विष्णु जालान, लक्ष्मी रुंगटा, मनीष मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्र वंदन समिति ने आयोजित किया भारत माता की आरती का कार्यक्रम

7 of 8
मां सरस्वती की आरती करते अतिथि व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्र वंदन समिति की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को शास्त्री चौक पर भारत माता की आरती की गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने सीएए कानून और एनआरसी केे समर्थन में वंदेमातरम गाया और भारत माता का वंदन करते हुए जयघोष किया।

समिति के दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि भारत के नागरिकों पर यह कानून लागू ही नहीं होता। इससे तो पड़ोसी तीन देशों से धार्मिक भेदभाव के शिकार हुए लोगों को भारत नागरिकता देगा। इसका सभी को समर्थन करना चाहिए लेकिन कुछ लोग जो भारत की संस्कृति में विघ्न डालना चाहते हैं वो भ्रम फैला रहे हैं।

कार्यक्रम संयोजक मुकुंद शुक्ल ने बताया कि शनिवार से ही समिति के वार्षिक साप्ताहिक कार्यक्रम राष्ट्र वंदन उत्सव का भी शुभारंभ हो गया। 31 जनवरी तक रूप सज्जा, गायन, नृत्य, रंगोली, पेंटिंग, मेंहदी, लघु नाटक, काव्य गोष्ठी की प्रतियोगितायें शहर के विंध्यवासिनी पार्क में आयोजित होंगी।
विज्ञापन

दो दिवसीस फैशन और लाइफ स्टाइल कार्यक्रम का शुभारंभ।

8 of 8
गोरखपुर क्लब में दो दिवसीय फैशन कनेक्ट का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
शहर को फैशन की दुनियां में एक कदम और बढ़ाने के उद्देश्य के साथ बावरी फिरकी और फ़ैशन प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर क्लब में किया गया। दो दिवसीय होने वाले कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार को शहर के प्रसिद्ध समाजसेवियों, अधिकारियों और डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। 26 जनवरी को कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इसमें गोरखपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों से आए लोगों के स्टालों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

मुख्य अतिथि और पॉम पैराडाइज के निदेशक विकास केजरीवाल ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मुख्य अतिथि संग अन्य अतिथियों ने प्रांगण में लगे देश के अलग-अलग शहर लखनऊ, दिल्ली, बनारस, मुंबई, जयपुर, कलकत्ता, इलाहाबाद आदि के स्टॉलों का निरीक्षण किया और उनके उत्साह को बढ़ाया। कहा कि आज के इस आधुनिकता के समय में गोरखपुर महानगरों की श्रेणी में आ रहा है।

आयोजक खुशबू मोदी ने कहा कि इस आयोजन में महावीर तनवर रियल ज्वेलरी, कलकत्ते से आ रहे हैं। इसके अलावा माडासासा, कोकटेल, कसिदा, नैन सारा, वेलवेट बॉक्स , इत्यादि बेहतरीन डिजाइनरों की कला भी इसमें देखने को मिलेगी। बच्चे, युवक, युवतियों के परिधान व ऐसेसरीज भी इसमें रखी गई है।

स्नेहा जालान ने बताया कि इसमें बेहतरीन फूड स्टाल भी लगे हैं। शिल्पा झवर ने बताया कि मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए इसमें बेहतरीन बैंड की व्यवस्था की गयी है। आयोजक स्वाति ने बताया की इसमें बच्चों का किड जोन भी बनाया गया है। शहर के प्रमुख समाजसेवी, व्यापारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

इन लोगों को किया गया सम्मानित
शहर के 21 लोगों को कला, साहित्य, सेवा, चिकित्सा इत्यादि क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका के लिए शाने गोरखपुर से नवाजा गया। इसमें अंजू चौधरी, विकास केजरीवाल, राजीव अग्रवाल, अचिन्तया लहरी, रत्नेश कुमार तिवारी, सरदार जसपाल सिंह, नवीन अग्रवाल, डॉ रजनीकांत, यातायात पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा, सीमा वर्मा, डॉ आरए अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, डॉ अनिल श्रीवास्तव, रूपम श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डीआईजी आरपीएफ सुरेश सैनी, आईपीएस पुष्पांजलि , एसएसपी आरपीएफ, डॉ संजयन त्रिपाठी, किरण त्रिपाठी, ईशा गुलाटी, वरिष्ठ समाजसेवी सुधा मोदी, अशोक मोदी, सीमा छापड़िया, आशीष छापड़िया, निशा जायसवाल को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें