फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS का प्रांतीय सम्मेलन, मौनी अमावस्या पर स्नान को उमड़े श्रद्धालु, देखें दिनभर की हलचल

Fri, 24 Jan 2020 10:39 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 10
सरसंघचालक मोहन भागवत का आज सामाजिक समरसता प्रबोधन व मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए राप्नी नदी पर उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर और आसपास की छोटी-बड़ी खबरें अब एक ही कॉलम में उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का पांच दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन का आज दूसरा दिन है।

सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए सरसंघचालक मोहन भागवत भी गोरखपुर में आए हैं। मोहन भागवत का आज सामाजिक समरसता, पर्यावरण और कुटुंब प्रबोधन। वहीं, आज मौनी अमावस्या के कारण श्रद्धालु सुबह से स्नान के लिए राप्ती नदी पर उमड़े। देखें, 24 जनवरी की दिनभर की विभिन्न खबरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभाष चंद्र बोस नगर सूर्यकुण्ड यही पर चल रहा मोहन भागवत का कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला
सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय सुभाषनगर सूरजकुंड में चल रहे इस सम्मेलन में गोरक्ष, काशी, अवध और कानपुर प्रांत के 200 से ज्यादा स्वयं सेवक हिस्सा लेने आए हैं। सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभाष चंद्र बोस नगर सूर्यकुंड, यही पर चल रहा मोहन भागवत का कार्यक्रम।
विज्ञापन

नेता जी के पौत्र ने जेल स्थित बिस्मिल शहीद स्थल पर किया नमन

3 of 10
पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान स्थली फांसी घर का दर्शन, माल्यार्पण करते नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पौत्र सोमनाथ बोस। - फोटो : अमर उजाला
आज़ादी आंदोलन के अग्रुआ पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की मंडलीय जेल स्थि बलिदान स्थली क्रांतिविरों का तीर्थ है और यह राष्ट्र मंदिर का प्रतीक है। देश भक्ति और बलिदान के पुजारियों के लिए यह प्रेरणा स्थल है। देश के गद्दारों ने फिरंगियों से मिलकर छल, धोखा और षड्यंत्र रचा जिसके कारण भारत गुलाम हुआ।

उक्त विचार नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पौत्र एवं नमो सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष दादा सोमनाथ बोस ने व्यक्त किया।

वे शुक्रवार को गुरूकृपा संस्थान कंी ओर से आयोजित हो रहे पंडित राम प्रसाद बिस्मिल बलिदानी मेला एवं खेल महोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। वे शुक्रवार को मंडलीय कारागार स्थित पंडित रामप्रसाद विस्मिल के शहीद स्थल पहुंचे और माला पहना कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने फांसी घर, काल कोठरी और बिस्मिल गैलरी को देखा। कहा कि इन शहीदों के वजह से ही हमे आजादी मिली है। आज हम इन्हीं की वजह से सुरक्षित हैं।

इस दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ रामधनी, जेलर प्रेम सागर शुक्ला, डिप्टी जेलर बृजेश पांडेय, गुरू कृपा संस्थान के बृजेश राम त्रिपाठी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश प्रभारीमहेश पाल सिंह, अभिषेक सिंह, सूरज सिंह, प्रेमनाथ सिंह, अभिनव सिंह, नमो सेना भारत के राष्ट्रीय सचिव काजी अरमान, प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजनी मिश्रा सहित सैकड़ोें लोग मौजूद रहे।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जिला महिला चिकित्सालय में हुआ आयोजन

4 of 10
कन्याओं व उनके परिजनों को मिला सम्मान। - फोटो : अमर उजाला
सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान और राष्ट्रीय बालिका दिवस में उपलक्ष्य में जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को सामूहिक बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने मौजूदगी में 49 बेटियोें और उनके माता-पिता को उपहार देकर सम्मानित किया।  

कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए जिला महिला चिकित्सालय को सजाया गया था। अंजू चौधरी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस का आरंभ केक काट कर किया। कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। सीडीओ हर्षिता माथुर ने कन्याओं और उनके परिवार के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

एसपी क्राइम अशोक कुमार वर्मा ने कन्याओं और महिला संरक्षण के लिए सरकार की ओर बनाए गए नियम कानूनों की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला महिला चिकित्सालय प्रमुख डॉ. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जय कुमार, हॉस्पिटल क्वालिटी मैनेजर डॉ. कमलेश, हेल्प डेस्क मैनेजर अमरनाथ जायसवाल, कंप्यूटर सहायक सैयद फैसल, मैटर्न रीता के साथ महिला जिला चिकित्सालय के सभी चिकित्साधिकारी ओर स्टाफ नर्स मौजूद रहीं।
विज्ञापन

5 of 10
राजघाट राप्ती नदी में स्नान करते लोग - फोटो : अमर उजाला

मौनी अमावस्या पर राजघाट राप्ती नदी में स्नान करते लोग।


नहाने गया किशोर राप्ती नदी में डूबा
खोराबार। इलाके के ढोलबजवा निवासी श्रवण कुमार (15) शुक्रवार की सुबह नहाने के लिए गांव के बाहर राप्ती नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह पानी के बहाव में समा गया और लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस एनडीआरएफ की मदद से किशोर की तलाश कर रही है।

अभी तक किशोर के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। किशोर एक आरओ प्लांट में काम करता है और शाम को अंडे की दुकान लगाता है। वह दो भाइयाें में छोटा है।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग की छात्राओं ने सीखा खुद की सुरक्षा का गुर

6 of 10
सरस्वती शिशु मंदिर में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के ‘अपराजिता - 100 मिलियन स्माइल्स’ मुहिम के तहत आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग मेें समापन हुआ। ताइक्वांडो प्रशिक्षक लालदेव यादव की अगुवाई में प्रशिक्षकों की टीम ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। पांच दिवसीय शिविर के दौरान बेटियों ने दाव लगाकर मनचलों को ठिकाने लगाने की तकनीक का जमकर अभ्यास किया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए हैडिंग पर क्लिक करें...
अमर उजाला की ‘अपराजिता’ मुहिम के तहत लगे शिविर में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
 
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से ‘अपराजिता’ मुहिम के तहत पुलिस की पाठशाला का आयोजन

7 of 10
जे पी एजुकेशन एकेडमी गोरखनाथ में पुलिस पाठशाला को सम्बोधित करते गोरखनाथ सीओ प्रवीण सिंह। - फोटो : अमर उजाला
‘अपराजिता’ 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत पुलिस की पाठशाला का आयोजन शुक्रवार को गोरखनाथ स्थित जेपी एजुकेशन एकेडमी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से किया गया।

इस दौरान सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह शिक्षक की भूमिका में नजर आए। बेटियों से कहा कि कहीं आते-जाते कोई परेशान करता है तो छुपाएं नहीं, अपने अभिभावक , शिक्षक या पुलिस को बताएं। 100 या 1090 पर कॉल कर परेशान करने वाले की जानकारी दें। निश्चित तौर पर मनचला जेल में होगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए हैडिंग पर क्लिक करें...
‘अपराजिता’ मुहिम के तहत पुलिस की पाठशाला, आते-जाते कोई करे परेशान तो बताएं, पुलिस आप की दोस्त

 

उत्थान प्रतियोगिता में 153 ने लिया भाग

8 of 10
जीडीए टॉवर उत्थान 2020 प्रतियोगिता वाद-विवाद और कवि गोष्ठी में शामिल विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
यूथ यूटिल वेलफेयर एसोसिएशन एवं श्रीसमृद्ध न्यास की ओर से शुक्रवार को जीडीए टॉवर उत्थान 2020 प्रतियोगिता वाद-विवाद और कवि गोष्ठी के साथ शुरू हुई। प्रतियोगिता में 153 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर सामाजिक मुद्दों पर विचार व्यक्त करने के साथ ही देशभक्ति कविताओं की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सुधा मोदी, डॉ. रामकृपाल राय, नरसिंह बहादुर चंद्र ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र नाथ तिवारी ने की। इस अवसर पर रत्नेश तिवारी, राजू, मुकेश, वत्सला, ऋषभ, सुमित, आदर्श, ज्ञानेश, सोनू आदि मौजूद रहे।

पहली बार परेड में शामिल होगी महिला पीआरवी

9 of 10
26 जनवरी को लेकर फूल ड्रेस पुलिस ग्राउंड में रिहर्सल किया गया। - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए एक नया कदम उठाया गया है। इस बार के गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार जिले की महिला पीआरवी की पुलिसकर्मी भी हिस्सा लेंगी।
एसएसपी ने बताया कि इस बार पीआरवी 0312 की महिला पुलिसकर्मियों को परेड में शामिल किया जाएगा।

इससे पहले जिले की महिला पुलिसकर्मियों को थाने के पहरेदार, रात्रि महिला र्स्काट सहित अन्य स्थानों पर ड्यूटी लगाई जाती है। वहीं पीआरवी सहित अन्य जगहों पर महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। इसी तरह इस बार नागरिक सुरक्षा कोर की वार्डन भी पहली बार परेड का हिस्सा होंगे। शुक्रवार को पुलिसकर्मियों ने गणतंत्र दिवस का फूल ड्रेस रिहर्सल किया।
विज्ञापन

10 of 10
पुलिस ने की रेलवे स्टेशन और होटलों की चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने की रेलवे स्टेशन और होटलों की चेकिंग
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने शुक्रवार की शाम को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म और होटलों की चेकिंग की। सीओ सुमित शुक्ला के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वॉड के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर यात्रियों के अलावा उनके सामान की तलाशी ली। इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

इसके बाद पुलिस ने आसपास के होटलों और धर्मशालाओं को भी खंगाला। सीओ कैंट ने बताया कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए रेलवे स्टेशन और आसपास के होटलों की तलाशी ली गई है। सबकुछ सही मिला। पुलिस की सर्तक निगाह बनी हुई है। इस दौरान कैंट इंस्पेक्टर रवि राय सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें