गोरखपुर जनपद में बहने वाली सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर घटने लगा है। बीस दिनों सेलगातार बढ़रहा राप्ती का जलस्तर शनिवार से नीचे आना शुरू हो गया। इससे लोग राहत की सांस ले रहे हैं। हालांकि उसके घटने की रफ्तार धीमी है। वह अब भी खतरे के निशान से 2.22 मीटर ऊपर बह रही है। बीते 24 घंटे में राप्ती का जलस्तर 12 सेमी कम हुआ है। उसका खतरा पहले की तरह बरकरार है। इसके अलावा घाघरा के घटने का क्रम जारी है। रोहिन नदी घट रही पर वह अब भी खतरे के निशान से 1.19 मीटर ऊपर है। गोर्रा 1.55 पर स्थिर है।
बीते 20 दिनों से जनपद में बहने वाली सभी प्रमुख नदियां उफान पर थीं। इससे ढाई लाख की आबादी बाढ़ के पानी से घिर गई। कई प्रमुख मार्ग बंद कर दिए गए। तीन तटबधों के टूटने से 12 से अधिक गांव जलमग्न हो गए। बाढ़ की हालत बदतर होने के कारण हर तरफ लोग भय के वातावरण में जीने को मजबूर हैं। सिंचाई विभाग के अलावा ग्रामीण बंधों पर पहरा दे रहे हैं।