gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार से अगले तीन-चार दिनों तक अच्छी खासी बारिश की संभावना है। दरअसल, मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हो रहा है। जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से 11 जून से 14 जून तक बारिश हो सकती है।