गोरखपुर के प्रिया हत्याकांड में कोर्ट के आदेश पर पुलिस आरोपी विजय और प्रिया के बेटे रुद्र के सैंपल लेकर डीएनए जांच कराएगी। प्रिया का बेटा रुद्र शहर पहुंच गया है। डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
1 of 8
आरोपी पत्नी और विजय संग मृतक प्रिया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर के प्रिया हत्याकांड में पुलिस की जांच अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है। सोमवार को प्रिया का बेटा रुद्र शहर पहुंच गया। वह शनिवार को मुंबई से विजय के बड़े भाई संजय साहनी के साथ ट्रेन से रवाना हुआ था।
शहर पहुंचते ही संजय ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में अर्जी देकर हत्यारोपी विजय और रुद्र के डीएनए सैंपल की जांच कराने की अनुमति मांगी है। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
2 of 8
मृतक प्रिया शेट्ठी की फाइल फोटो और आरोपी युवक
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
कई अहम सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कोर्ट की अनुमति के बाद विजय और रुद्र दोनों के सैंपल लेकर डीएनए जांच कराई जाएगी। इस जांच से कई अहम सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, पुलिस पूरी प्रक्रिया को कानूनी दायरे में रखते हुए सावधानी से आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
3 of 8
मृतक का पुत्र
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विजय की मां बोलीं-जिसे कभी देखा ही नहीं उसे कैसे अपनाऊं
हत्यारोपी विजय साहनी की मां कपूरी देवी ने रुद्र को अपनाने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिसे वह जानती तक नहीं हैं, उसे अपने घर में पनाह नहीं दे सकतीं। उनका कहना है कि पूरे मामले ने परिवार को मानसिक रूप से तोड़ दिया है और वे किसी भी तरह के विवाद से खुद को दूर रखना चाहती हैं।
4 of 8
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सौतेली बहनों ने शहर आने से किया इन्कार
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रिया के बेटे (13) रुद्र के साथ उसकी सौतेली बहनें किरन जायसवाल और आयुषी शेट्टी भी शहर आने वाली थी, लेकिन उन्होंने आने से इन्कार कर दिया। ऐसे में पुलिस ने रुद्र की जिम्मेदारी जांच तक विजय के बड़े भाई संजय को सौंपी है। संजय कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद रुद्र को पुलिस के सामने पेश करेगा। हालांकि, अब तक इस बारे में घर के अन्य सदस्यों को पूरी जानकारी नहीं दी गई है। संजय के परिजनों ने भी उसके व रुद्र के आने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
5 of 8
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रिया का बेटा और विजय का बड़ा भाई सोमवार को शहर पहुंचे हैं। संजय ने पुलिस से संपर्क भी किया था। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।- अनुराग सिंह, सीओ, कैंपियरगंज
विज्ञापन
6 of 8
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, मौके पर पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला
महाराष्ट्र के मुंबई स्थित वडाला की रहने वाली प्रिया शेट्टी (35) का शव 30 जनवरी को गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के बरघट्टा पुल के नीचे मिला। पुलिस के अनुसार, उसे निर्वस्त्र कर फेंका गया था और पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर ईंट से कई वार किए गए थे।
विज्ञापन
7 of 8
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में पता चला कि प्रिया को उसके प्रेमी विजय साहनी (चारको कान्दीवली वेस्ट, मुंबई) ने बुलाया था। हत्या में विजय की पत्नी संध्या और ससुर रामबिलास (पीपीगंज, तिघरा टोला, सपाहिया निवासी) भी शामिल थे।
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर तीनों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। विजय मूलरूप से सहजनवां के माडर पाली का रहने वाला है। उसका बड़ा भाई संजय पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में रहता है। वह वहां पेंट-पॉलिश का काम करता है।