गोरखपुर में अभिषेक सिंह की हत्या बेरहमी से की गई थी। पोस्टमार्टम में गले, पीठ और सीने में 35 से अधिक गहरे घाव मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने हाईवे जाम कर प्रर्दशन किया। कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।
गोरखपुर के गीडा थाना इलाके के नौसड़ निवासी विजय सिंह के बेटे अभिषेक सिंह (18) की हत्या बेरहमी से की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर कुल 35 गहरे जख्म मिले हैं। उसकी गर्दन को आगे से पीछे तक रेता गया था। गले, पीठ और पेट में कई वार किए गए थे। चाकू के वार इतने तेज थे कि सीने और गर्दन की हड्डियां तक कट गई थीं।
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घर जाते वक्त नौसड़ के पास पासवान ढाला पर परिजन और ग्रामीणों ने गाड़ी रोक दी और हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस की निगरानी में ही दाह संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
2 of 10
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गीडा थाना क्षेत्र पेवनपुर गांव के सीवान में शनिवार सुबह सरसों के खेत में अभिषेक का खून से सना शव मिला था। उसके सीने में एक चाकू धंसा था। उसके शरीर पर चाकू के कई जगह जख्म दिखाई दे रहे थे। गीडा पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। सूचना पर पिता विजय सिंह गीडा थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि अभिषेक हाई स्कूल में पढ़ रहा था।
विज्ञापन
3 of 10
अभिषेक हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके साथ ही वह वेटर का भी काम करता था। यह कहते हुए वह रोने लगे, उन्होंने खून से सनी बॉडी देखकर कहा कि हत्यारों ने बड़ी बेरहमी से मारकर हत्या की है।पूछताछ के बाद पुलिस ने दोपहर बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को एंबुलेंस में लादकर परिजन घर के लिए निकल लिए।
4 of 10
मृतक अभिषेक की फाइल फोटो और घर के बाहर जुटी महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जैसे ही शव एंबुलेंस में लादकर घर ले जाया गया, नौसड़ के पास पासवान ढाला पर परिजन और ग्रामीणों ने गाड़ी रोक दी और हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब 20 मिनट तक सड़क जाम रही। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस की निगरानी में ही दाह संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
5 of 10
अभिषेक हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते छोड़ दी थी पढ़ाई
अभिषेक दो भाइयों में बड़े थे और तीन बहनें हैं जिनकी शादी नहीं हुई है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह पढ़ाई के साथ-साथ शादी-विवाह में वेटर का काम भी करते थे। पिता विजय सिंह ने तहरीर देकर कुछ युवकों पर हत्या का शक जताया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिले हैं, जिससे लगता है कि अभिषेक ने अपने जीवन की रक्षा के लिए काफी देर तक हत्यारोपियों से लड़ाई की। इसी कारण शरीर के कई हिस्सों पर गहरे चाकू के जख्म हैं।
विज्ञापन
6 of 10
मृतक अभिषेक सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपियों तक पहुंचने के लिए मोबाइल की कॉल डिटेल का इंतजार रही पुलिस
पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल का इंतजार किया और उसके आधार पर जांच तेज कर दी है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से शराब की खाली बोतलें और पानी के पाउच बरामद हुए हैं। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि हत्या से पहले शराब पार्टी हुई और नशे में हुए विवाद के बाद हमला किया गया।
विज्ञापन
7 of 10
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रंजिश के एंगल पर गहराई से जांच, सीसीटीवी में दिखा अभिषेक
अभिषेक सिंह हत्याकांड के मामले में गीडा पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। नामजद आरोपियों हरैया गांव निवासी आकाश, अक्षय, निखिल और नौसड़ के प्रदीप चौहान व रवि पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उनके बयानों काे आपस में मिलान कराए जा रहे हैं। पुलिस इस हत्याकांड में रंजिश के एंगल पर विशेष रूप से फोकस कर रही है।
8 of 10
मृतक अभिषेक सिंह की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी कैमरों की जांच में अभिषेक सिंह को हत्या से पहले बाघागाड़ा क्षेत्र में शराब खरीदते हुए देखा गया है। शराब की बोतल पर मौजूद क्यूआर कोड और ढक्कन के जरिये खरीद से जुड़ी जानकारी जुटाई गई है। इसके आधार पर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब खरीदने के बाद वह किन-किन स्थानों पर गया और किन लोगों से मिला। जांच में सामने आया है कि अभिषेक का शव उसके घर से करीब पांच किलोमीटर दूर मिला। अब तक के साक्ष्यों से पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंच रही है कि वह पैदल ही घटनास्थल की ओर गया था।
9 of 10
मृतक अभिषेक के घर के बाहर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी फुटेज में एक स्थान पर तीन लोग भी दिखाई दिए हैं, जिससे पुलिस को आशंका है कि हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी और घटनास्थल का चयन भी सोच-समझकर किया गया। पुलिस अभिषेक के कामकाज, दोस्तों और हाल के दिनों में हुए विवादों की भी पड़ताल कर रही है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि घटना से पहले उसकी किससे बातचीत हुई थी और किन लोगों से उसका तनाव चल रहा था। इसके लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि हत्या से पहले और बाद की गतिविधियों की पूरी टाइमलाइन तैयार की जा सके।
बेटे की मौत पर रोते बिलखते पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।