फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर नाइट कर्फ्यू: रात 11 बजे से पहले ही सड़कों पर पसरा सन्नाटा, तस्वीरों में देखें कैसा रहा माहौल

Sun, 26 Dec 2021 09:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर नाइट कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना से बचाव के लिए शनिवार से नाइट कर्फ्यू शुरू हो गया। पहले दिन रात 11 बजे से पहले ही ज्यादातर सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। डीएम ने देहात से लेकर शहर तक निगरानी के लिए संबंधित क्षेत्र के मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी है। रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक जरूरी सेवाओं से जुडे़ लोगों को छोड़कर अन्य आने जाने वालों के साथ सख्ती शुरू कर दी गई। कर्फ्यू का पहला दिन होने के कारण लोगों को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ा गया।  

ग्रामीण क्षेत्रों में सभी एसडीएम-तहसीलदार व थानाध्यक्षों तथा शहर में सभी एडीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस ने भ्रमण कर नाइट कर्फ्यू का पालन कराया। कई आयोजकों ने नए साल के कार्यक्रम निरस्त करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर नाइट कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला।
डीएम का कहना है कि रात 11 बजे के बाद किसी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी। दिन में भी जो कार्यक्रम होंगे उसमें शासन द्वारा तय संख्या से अधिक लोग पाए जाने पर कार्रवाई होगी। गोरखपुर महोत्सव के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर नाइट कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला।
डीएम विजय किरन आनंद का कहना है कि जरूरी सेवाओं, उद्योगों में काम करने वालों को छोड़कर कोई भी बिना वजह सड़क पर मिला तो रविवार से सख्ती की जाएगी। रेलवे एवं बस स्टेशन आने-जाने की छूट रहेगी।
 

4 of 5
गोरखपुर नाइट कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला।
कहा कि रात्रिकालीन उद्योगों के कर्मचारियों को पहचान पत्र दिखाकर जाने दिया जाएगा। अन्य आवश्यक सेवाओं को भी पाबंदी से मुक्त रखा जाएगा। बाजार में व्यापारियों को इस बात के लिए प्रेरित किया जाएगा कि कोई भी बिना मास्क लगाए ग्राहक को सामान न दे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर नाइट कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला।

बाजारों में अनाउंस कर पुलिस ने चेताया

नाइट कर्फ्यू का पालन कराने के लिए शनिवार शाम से ही पुलिस सड़कों पर सक्रिय हो गई। बाजारों में अनाउंस करके कर्फ्यू के बारे में जानकारी दी। रात में भी सड़कों पर घूमकर कर्फ्यू का पालन कराया। रविवार से शहर में पंद्रह जगहों पर बैरिकेडिंग कर दी जाएगी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जरूरत पड़ी तो इसे बढ़ाया भी जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें