गोरखपुर में तीन दिवसीय गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को भी काफी आयोजन हुए। रात तक काफी आयोजन और होंगे। शाम का मुख्य मंच भोजपुरी नाइट के नाम होगा। लोक गायक भरत शर्मा व्यास, भोजपुरी गायक वंदना और आकाश शुक्ला अपने गीतों से तो गजोधर भईया यानी राजू श्रीवास्तव अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब गुदगुदाएंगे। सांसद रवि किशन, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कविता का पाठ करेंगे।
विज्ञापन
2 of 13
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत आयोजित हाफ मैराथन में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
आरपीएम एकेडमी, ग्रीन सिटी में कला प्रतियोगिता, संवाद भवन में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती, टेबल टेनिस, जिमनास्टिक, फुटबॉल के मुकाबले हुए।
बैडमिंटन हाल में शतरंज प्रतियोगिता, आरपीएफ शूटिंग रेंज में सभी वर्गों के लिए शूटिंग प्रतियोगिता भी हुई। विश्वविद्यालय, कला संकाय में विज्ञान मेला लगा। मुख्य मैदान में आप फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन किया। एडी मॉल, ओरियन, पीवीआर, सिटी मॉल, विजय पिक्चर पैलेस, माया सिनेप्लेक्स में बाल फिल्में दिखाई गई। दीक्षा भवन में मंथन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
3 of 13
gorakhpur mahotsav
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत दीक्षा भवन स्वामी विवेकानंद जयंती ,राष्ट्रीय युवा दिवस एवं मंथन 2020 कार्यक्रम में बोलते नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल व मंचासीन मेयर सीताराम जायसवाल विधायक विपिन सिंह विधायक महेंद्र पाल सिंह, बीआरडी के प्राचार्य गणेश कुमार, क्षेत्रीय क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार मित्र, एम्स के उप निदेशक अश्वनी कुमार माहौर व अन्य।
4 of 13
पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित आरपीएम स्कूल ग्रीन सिटी में पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।
विज्ञापन
5 of 13
हाफ मैराथन के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के हाफ मैराथन के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
6 of 13
कुश्ती प्रतियोगिता में स्टेडियम के खिलाड़ीयों ने खेला कुश्ती मैच।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत रीजनल स्टेडियम में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में स्टेडियम के खिलाड़ी विकास और मोहदीपुर के अमन के बीच खेला गया कुश्ती मैच।
विज्ञापन
7 of 13
विज्ञान प्रदर्शनी को देखते परिषदीय स्कूल के बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत यूनिवर्सिटी के कला संकाय में लगे विज्ञान प्रदर्शनी को देखते परिषदीय स्कूल के बच्चे।
8 of 13
विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र और मोमेंटम देकर पुरस्कृत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कला संकाय परिषद में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र और मोमेंटम देकर पुरस्कृत किया गया।
9 of 13
फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेलते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत रीजनल स्टेडियम में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच केंद्रीय विद्यालय वायुसेना गोरखपुर और सर माउंट स्कूल के बीच खेला गया।
10 of 13
बेहोशी वाली गन के बारे में जानकारी देते चंदन प्रतीक।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव में लगे वन विभाग के स्टाल पर बेहोशी वाली गन के बारे में जानकारी देते चंदन प्रतीक।
11 of 13
अमर उजाला के स्टाल का अवलोकन करते नगर विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव में लगे अमर उजाला के स्टाल का अवलोकन करते नगर विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल।
12 of 13
सुंदर कांड पाठ करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
विद्यार्थियों ने किया रामचरित मानस पाठ
गोरखपुर। लोकरंग में सरस्वती शिशु मंदिर की छात्र मंडली ने राम चरित मानस का पाठ किया। 26 छात्रों की टोली ने राम चरित मानस के बाल कांड की चौपाई मंगल भवन अमंगल हारी गाया तो पंडाल में बैठे तमाम दर्शकों ने द्रबहुं सो दसरथ अजिर बिहारी गाकर मंच का साथ दिया। मानस की करीब एक घंटे की प्रस्तुति में पंडाल आध्यात्ममय नजर आया। कई श्रद्धालु दर्शक मानस पाठ के साथ ही पंडाल मेें नाचते झूमते दिखे।