फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव की जगह बदली पर नहीं बदला उत्साह, तस्वीरों में देखें लोगों का रोमांच और जुनून

Tue, 12 Jan 2021 08:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
गोरखपुर महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
कोविड-19 की वजह से इस बार गोरखपुर महोत्सव में दो बड़े बदलाव हुए। तीन दिन की जगह महोत्सव को दो दिन करना पड़ा तो वहीं कार्यक्रम स्थल गोरखपुर यूनिवर्सिटी से बदलकर रामगढ़ताल किनारे चंपा देवी पार्क और महंत दिग्विजयनाथ पार्क किया गया। मगर महोत्सव का उत्साह, रोमांच और जुनून पहले की ही तरह बरकरार दिखाई पड़ा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गोरखपुर महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों का जुनून कम नहीं कर सकी। मंच से स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने खूब समां बाधा। कुल मिलाकर कला और अदा के अद्भुतसंगम के बीच गोरखपुर महोत्सव का आगाज शानदार अंदाज में हुआ।
विज्ञापन

3 of 6
गोरखपुर महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
दो दिवसीय महोत्सव के मंच पर दिन का पहर फरूआही नृत्य के नाम रहा तो शाम से रात के सफर में राष्ट्रीय स्तर के स्थानीय कलाकारों की ओर से सबरंग, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की तरफ से बधाई नौरता नृत्य, गोरखपुर सांसद रविकिशन शुक्ला के लोकप्रिय आवाज में कविता पाठ के नाम रहा।

4 of 6
गोरखपुर महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
शाम को ही लखनऊ की रंजना रंजू की ओर से गायन का भी साथ मिला। मंच पर दिन भर चली प्रस्तुतियों में पूर्वांचल ही नहीं बल्कि यूपी समेत कई अन्य प्रदेशों की भी संस्कृति की झलक दिखाई पड़ने के साथ ही अमन-एकता का संदेश भी मिला। बुधवार को महोत्सव का समापन होगा जिसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे। वहीं विभिन्न विभागों की तरफ से लगाए गए स्टॉल, कृषि एवं विज्ञान प्रदर्शनी, उद्योग एवं व्यापार के विकास पर मंथन के लिए हुए सेमिनार के साथ ही महोत्सव स्थल पर बने फूड जोन पर भी बड़ी संख्या में लोग जमे रहे।
विज्ञापन

5 of 6
गोरखपुर महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
मंच से प्रशासनिक अमले की खूब हुई तारीफ
बहुत कम समय में गोरखपुर महोत्सव की भव्य तैयारियों को पूरा करने के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन समेत प्रशासन व पुलिस के साथ ही पर्यटन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की भी मंच से खूब तारीफ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोरखपुर महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद रवि किशन, विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल समेत कई अतिथियों ने कहा कि कोविड-19 की वजह से पहले महोत्सव नहीं कराने का निर्णय हुआ था। मगर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बहुत ही कम समय में महोत्सव की तैयारियां पूरी कर उसकी परंपरा बनाए रखने के लिए प्रशासन, पुलिस और पर्यटन विभाग समेत कई विभाग के अफसरों, कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत की। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें