फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Lockdown: आज और कल पूरे शहर में लॉकडाउन, जानिए किसे मिलेगी आने जाने की छूट

Sat, 22 Aug 2020 12:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शुक्रवार की रात 10 बजे से 24 अगस्त की सुबह पांच बजे तक के लिए फिर से लॉकडाउन रहेगा। सभी कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलेगा। सीडीओ इंद्रजीत सिंह खुद इसकी मॉनीटरिंग करेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur lockdown - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
सीडीओ ने सफाई अभियान की निगरानी के लिए सभी बीडीओ और एडीओ पंचायतों की भी ड्यूटी लगाई है। साथ ही सोमवार को रिपोर्ट देने को कहा है कि कहां-कहां सफाई हुई और किन जगहों पर रसायनों का छिड़काव हुआ।
 
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
इसी तरह शासन के निर्देश पर शुक्रवार और शनिवार को सभी थोक एवं फुटकर खाद-बीज व रसायनों की दुकानें खुली रहेंगी ताकि किसानों को कोई दिक्कत न हो। स्वास्थ्य संबंधी इमरजेंसी के साथ ही रेलवे व एयरपोर्ट आने-जाने की भी छूट रहेगी। हालांकि यात्रियों को अपने पास टिकट रखना होगा।

4 of 5
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े विभाग खुले रहेंगे। इनके अलावा सभी सरकारी-गैर सरकारी विभाग बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
आवश्यक सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों, कोरोना वारियर्स, स्वच्छता कर्मी व डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े व्यक्तियों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। उनका आईडी कार्ड ही उनका पास होगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें। इमरजेंसी की स्थिति में ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें