प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शुक्रवार की रात 10 बजे से 24 अगस्त की सुबह पांच बजे तक के लिए फिर से लॉकडाउन रहेगा। सभी कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलेगा। सीडीओ इंद्रजीत सिंह खुद इसकी मॉनीटरिंग करेंगे।