बशारतपुर में रविवार को मशरूम प्रदर्शनी एवं व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लोगों को मशरूम से संबंधित जानकारी दी गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद रवि किशन ने किया।
कार्यक्रम में आनंद मशरूम फार्म के प्रोपराइटर आनंद विजय अग्रहरि ने मशरूम के बारे में जानकारी दी और कहा कि सभी लोग साफ सुथरे सफेद मशरूम की मांग करते हैं लेकिन ऐसे दिखने वाले मशरूम जहरीले हो सकते है। इन्हें चमकाने के साथ ही सफेद बनाने के लिए कास्टिक सोडा, ब्लीचिंग पाउडर, पोटेशियम मेटाबाई सल्फेड से धोकर उजाला व रानी पाल जैसे वाइटनर का इस्तेमान किया जाता है इससे यह सुंदर दिखने लगते हैं।
इस अवसर पर विधायक महेंद्र पाल सिंह, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विष्णुशंकर श्रीवास्तव, प्रदीप शुक्ला, समरेंद्र विक्रम सिंह, राधेश्याम श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, मंतालाल, रशमी गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, राहुल कन्नौजिया, अगित सोलंकी, रमेश, अलका विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
देखें दिनभर की हलचल...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
मुबारक स्थान सहीद दरगाह पर आयोजित हज ट्रेनिंग में संबोधित करते दावत-ए-इस्लामी के मोहम्मद आजम अत्तारी।
विज्ञापन
3 of 10
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी जोन रविवार को अभियोजन निदेशालय की तरफ से साइबर क्राइम एंड इनफार्मेशन सिक्योरिटी एवं चेन ऑफ कस्टडी विषय पर एनेक्सी भवन में आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। कार्यशाला में मंडल के चारों जिलों गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया के सभी 88 थानों के विवेचक, इंस्पेक्टर और दरोगाओं ने हिस्सा लिया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करते प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री, जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन, सीएमओ श्रीकांत तिवारी, भाजपा के जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व अन्य।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में आयोजित उच्च शिक्षक सम्मेलन सेवा परिनियमावली एक परिचर्चा में मुख्य अतिथि फुपुक्टा के अध्यक्ष प्रो.वीरेंद्र सिंह साथ में प्रो.विनोद कुमार सिंह, डॉ.विभ्राट चन्द्र कौशिक, डॉ.वाईएन त्रिपाठी, डॉ.आमोद कुमार राय व अन्य।
विज्ञापन
6 of 10
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय के अमृता कला वीथिका में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित दो दिवसीय गृह उद्योग मेला में लगी प्रदर्शनी में देखते लोग।
विज्ञापन
7 of 10
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को पुर्दिलपुर स्थित खन्ना लॉज पर हुई। अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरि ने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैं। महानगर की टूटी सड़कें व जलभराव की समस्या को लेकर महानगर की पूरी टीम प्रदेश सरकार के खिलाफ चार मार्च को सड़क पर उतरेगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
बताया कि सात मार्च को कार्यकर्ता गोरखपुर विकास प्राधिकरण से प्रभावित महानगर के किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपेंगे। अंत में दिल्ली दंगे में मारे गए लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की। बैठक में दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, मदम त्रिपाठी, उमेश चंद खन्ना, प्रेमलता चतुर्वेदी, डॉ. पीएन भट्ट, इंद्रजीत चौधरी, स्नेहलता, एडवोकेट अनूप मिश्रा, मेनका पांडेय, नवीन सिन्हा, दयानंद सिंह, गोपाल गांधी, अभिजीत पाठक, सदानंद पांडेय, अनवर हुसैन, सोेहेल अंसारी, विकास द्विवेदी, संजय कुमार श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
8 of 10
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक में महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर ‘नाथ पंथ और महंत अवेद्यनाथ’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि नाथ संप्रदाय भारत का एक हिंदू धार्मिक पंथ है। मध्य युग में उत्पन्न इस संप्रदाय में बौद्ध, शैव तथा योग की परंपराओं का समन्वय दिखाई देता है। यह हठयोग की साधना पद्धति पर आधारित पंथ है। शिव इस संप्रदाय के प्रथम गुरू व अराध्य है।
महंत अवेद्यनाथ ने पूर्वांचल के इस पिछड़े क्षेत्र में युवाओं में नैतिकता सदाचार, त्याग, समर्पण जैसे जीवन मूल्यों को विकसित करने, व्यक्तित्व में समग्र विकास के उद्देश्य से 1932 में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की नींव रखी। प्रधानाचार्य मेजर पाटेश्वरी सिंह ने कहा कि महंत अवेद्यनाथ ने समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे जातिवाद, क्षेत्रवाद को जड़ से उखाड़ कर फेंका। अध्यक्षता डॉ. राजेन्द्र भारती ने की। इस मौके पर संस्था के छात्र सूरज चौधरी, शिखा मिश्रा, धीरेन्द्र पाल आदि मौजूद रहे।
9 of 10
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
असुरन चौक भेड़िया गढ़ स्थित पटेल स्मारक सभागार में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बोलते प्रांतीय महासचिव द्ररीश चंद्र व मंचासीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर ए चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष दयाराम पटेल, अनीशा चौधरी, डीके चौधरी, गिरजेश पटेल, राजेश चौधरी व अन्य।
रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर लक्ष्य स्पोर्ट एकेडमी गोरखपुर द्वारा आयोजित लक्ष्य चैंपियन ट्रॉफी T20 प्रतियोगिता के समापन पर फाइनल मैच में बैटिंग करते NER की टीम।