फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा कक्ष में सुसाइड नोट छोड़कर लापता हो गई छात्रा, लिखा- खुद से नफरत हो रही है और...

Sun, 01 Mar 2020 01:32 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
1 of 5
इनसेट में सुसाइड नोट। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
परीक्षा की तैयारी में सुस्ती बरतने पर परिजनों की डॉट से क्षुब्ध इंटरमीडिएट की एक किशोरी परीक्षार्थी ने शनिवार को परीक्षा कक्ष में मेज पर सुसाइट नोट रखकर आधे घंटे बाद ही बाहर निकल गई। परीक्षार्थी के अचानक कक्ष से लापता होने और सुसाइट नोट मिलने से परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। केंद्र व्यवस्थापक और पीड़ित परिजनों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
रात आठ बजे पुलिस ने खलीलाबाद शहर से किशोरी को पकड़ा। पुलिस परीक्षार्थी से पूछताछ करने में जुटी हुई थी। गोला बाजार चौकी इंचार्ज प्रतिभा सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी इंटरमीडिएट की परीक्षार्थी है। कांटे क्षेत्र में स्थित एक परीक्षा केंद्र पर वह परीक्षा दे रही है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की शाम पॉली में उसकी इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की परीक्षा थी। किशोरी परीक्षा केंद्र पर डेढ़ बजे पहुंची और मेज पर सुसाइट नोट रख कर दो बजे ही बाहर निकल गई। कक्ष निरीक्षक ने सुसाइट नोट मिलने पर और परीक्षार्थी के लापता होने की सूचना केंद्र व्यवस्थापक को दिया।

4 of 5
प्रतिकात्मक फोटो। - फोटो : Social Media
उसके बाद लोगों ने पीड़ित परिजनों के साथ ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस परीक्षार्थी की तलाश कर रही थी। रात करीब पौने आठ बजे लापता परीक्षार्थी शहर के एचआर इंटर कॉलेज के गेट के पास खड़ी मिली। परीक्षार्थी ने अपने सुसाइट नोट में लिखी है कि ''आप लोगो को बहुत परेशान किया है और इस बार बहुत ज्यादा, मुझे भी खुद से नफरत हो रही है। इसलिए मैं आप लोगों से दूर जा रही हूं। हमेशा- हमेशा के लिए। भगवान के पास मरने, आप लोग भी यही चाहते थे। मुझे खोजने की भी कोशिश मत करिएगा। मैं ऐसी जगह जाकर मरूंगी कि मेरी लाश तक नहीं मिलेगी। आप लोग आराम से हंसी-खुशी रहिएगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UP Police - फोटो : अमर उजाला।
चौकी प्रभारी ने बताया कि वह ठीक से पढ़ाई लिखाई नहीं करती थी। इसी वजह से परिजन उसे डाटते रहते थे। इससे परेशान होकर वह ट्रेन से कट कर मरना चाहती थी। परीक्षार्थी को काफी समझाया गया। पीड़ित परिजनों को बुला कर उसे सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें