फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में 24 घंटे से लगातार हो रही है बारिश, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Thu, 24 Sep 2020 10:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर सहित आसपास के जिलों में लगातार 24 घंटे से अधिक बारिश हो रही है। जहां बुधवार को दिन में रह-रहकर झमाझम हुई बारिश शुरू हुई तो उसका सिलसिला गुरुवार को जारी रहा। बारिश संग चल रही ठंडी हवा से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। हालांकि कुछ इलाकों में जलभराव हो जाने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश का यह सिलसिला अभी दो दिनों तक नहीं थमेगा। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी मध्यम से भारी बारिश के होने के आसार हैं। सुबह से शाम तक बुधवार को तकरीबन 40 मिलीमीटर बारिश हुई। अगले दो दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि दरअसल कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छा गया है।

 

4 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
इसके अलावा मानसून की एक ट्रफ लाइन राजस्थान के बीकानेर से निकलकर भीलवाड़ा, मध्य प्रदेश के सागर जिले से होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। ये दोनों सिस्टम गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में हो रही बारिश की वजह बने हैं। सिस्टम अभी सक्रिय बना हुआ है। इसकी वजह से अगले दो दिनों तक गोरखपुर में बारिश की संभावना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
आमी का जलस्तर बढ़ने से रास्ता बंद
दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से आमी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में हरदी सुथनी मगहर मार्ग पर रेलवे पुल के नीचे पानी आने से रास्ता बंद हो गया है। वहीं लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण धान की खड़ी फसल धराशाई हो गई है। जिससे किसानों के उत्पादन में कमी आने की संभावना है। मौसम की इस मार ने किसानों को सकते में डाल दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें