गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि लंबे समय से तटबंधों के किनारे पानी के कारण तटबंधों पर खतरा मड़रा रहा है। हालांकि सिंचाई विभाग के अभियंताओं का दावा है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और सभी बांध सुरक्षित हैं। उधर, अन्य सभी नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे हैं। उनका जलस्तर या तो उतर रहा है या स्थिर है। कुआनो नदी एक बार फिर बढ़ने लगी है। माना जा रहा है कि मैदानी इलाकों में हुई बारिश के कारण उसके जलस्तर में वृद्धि हुई है।