gorakhpur flood news
- फोटो : अमर उजाला।
डोमिनगढ़ के पास राप्ती में मिलती है रोहिन
गोरखपुर मंडल में बहने वाली सभी प्रमुख नदियां नेपाल के पहाड़ से निकलकर मैदानी क्षेत्र में आती हैं। रोहिन नदी नेपाल से निकल कर महराजगंज होते हुए डोमिनगढ़ के पास आकर राप्ती में मिलती है। पोखरा बुटवल की तरफ अधिक बारिश होने के कारण रोहिन में तेजी से पानी आया। नदी का अधिक फैलाव नहीं होने से जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। राप्ती भी नेपाल से निकलकर बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर होते हुए गोरखपुर पहुंचती है। यह पटना घाट के पास घाघरा में मिल जाती है।