चौरीचौरा डबल मर्डर केस: चौरीचौरा के शिवपुर चकदहा में पूनम (45) और उसकी बेटी अनुष्का (13) की 29 मार्च की देर रात गड़ासे से वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के तकरीबन चार महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस वारदात का पर्दाफाश नहीं कर सकी। मामले में 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इसमें करीब 50 संदिग्ध लोगों की सीडीआर भी निकलवाई गई। हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ के बाद भी साक्ष्य नहीं मिलने पर पुलिस को उन्हें छोड़ना पड़ा।
चौरीचौरा डबल मर्डर केस: चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर चकदहा गांव में मां-बेटी की हत्या के पर्दाफाश के लिए अब पुलिस छह संदिग्धों का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी में है। कोर्ट से इसके लिए पुलिस ने अनुमति हासिल कर ली है। मुख्यालय में समय के लिए पत्राचार भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 10
Gorakhpur Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
समय तय होने के बाद संदिग्धों से पुलिस सच उगलवाने की कोशिश करेगी।दरअसल, इस मामले में एक नामजद आरोपी संजय कुमार को पुलिस ने जेल भिजवाया था। वह जमानत पर बाहर आ गया। मगर, पुलिस पर्दाफाश नहीं कर सकी है। पुलिस को भी संदेह है कि इसमें नामजद आरोपी के अलावा अन्य लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 10
मृतक महिला का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
चौरीचौरा के शिवपुर चकदहा में पूनम (45) और उसकी बेटी अनुष्का (13) की 29 मार्च की देर रात गड़ासे से वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के तकरीबन चार महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस वारदात का पर्दाफाश नहीं कर सकी। मामले में 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।
4 of 10
Gorakhpur Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
इसमें करीब 50 संदिग्ध लोगों की सीडीआर भी निकलवाई गई। हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ के बाद भी साक्ष्य नहीं मिलने पर पुलिस को उन्हें छोड़ना पड़ा। पूरी घटना में छह लोगों को पुलिस संदिग्ध मान रही है। इनसे पूछताछ भी हुई है लेकिन उनसे कोई ऐसा तथ्य नहीं मिला जिससे घटना का पर्दाफाश हो सके।
विज्ञापन
5 of 10
बेटी खुशबू
- फोटो : अमर उजाला
एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि नार्को टेस्ट की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही केस का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।यह हुई थी वारदात29 मार्च की देर रात करीब 1:30 बजे मां-बेटी पूनम (45) और उनकी बेटी अनुष्का (13) की गड़ासे से वार कर हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की थी।
विज्ञापन
6 of 10
खुशबू के कमरे का दरवाजा बंद कर पुलिस ने अंदर से भी घटना की जांच की थी
- फोटो : संवाद
तब पूनम का मोबाइल वहां नहीं मिला था। जांच में पता चला था कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पूनम का मोबाइल लेकर भाग गए थे। घटना के समय आरोपियों ने पूनम की बड़ी बेटी खुशबू को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। खुशबू ने अपने कमरे की दरवाजे की छेद से आरोपियों को देखा था।
विज्ञापन
7 of 10
घटना के बाद घर के पीछे पुलिस ने छानबीन भी की थी
- फोटो : संवाद
उसकी तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में संजय उर्फ शैलेंद्र, उसके पिता कोटेदार सरजू, भाई सुरेंद्र और दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था।
8 of 10
खुशबू से पूछताछ कर पुलिस ने बयान भी लिया था
- फोटो : संवाद
निर्मम तरीके से की गई थी मां बेटी की हत्या
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा के शिवपुर चकदहा गांव में 29 मार्च की देर रात करीब 1:30 बजे मां पूनम (45) और उसकी बेटी अनुष्का (13) की गड़ासा मारकर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की थी। तब पूनम का एंड्रॉवयड फोन वहां नहीं मिला था।
9 of 10
लंबे समय तक गांव में तैनात रही पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जांच में पता चला था कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पूनम का मोबाइल लेकर भाग गए थे। घटना के समय आरोपियों ने पूनम की बड़ी बेटी खुशबू को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। पुलिस ने आकर दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला था।
खुशबू की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में संजय उर्फ शैलेंद्र, उसके पिता कोटेदार सरजू, भाई सुरेंद्र और दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।