फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: यहां थाने में हो रही थी बातचीत, दूसरी ओर गांव में रिश्तेदारों ने कर दी मां-बेटे की हत्या

Tue, 25 Aug 2020 10:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में डबल मर्डर के बाद गांव में पहुंचकर पूछताछ करती पुलिस।(इनसेट में मृत मां-बेटे की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के पोखरी गांव के दुबे टोला में मां-बेटे की हत्या की घटना में पुलिस की लापरवाही भी कम जिम्मेदार नहीं है। सुबह मारपीट की सूचना पुलिस को मिल गई थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस तब मौके पर पहुंची ही नहीं। मारपीट के बाद दोनों पक्ष पहले अस्पताल फिर थाने पहुंचे। पुलिस थाने में बैठकर विवाद सुलझाने में जुटी रही। नतीजा यह हुआ कि एक भाई के रिश्तेदारों ने गांव में दूसरे भाई की पत्नी और युवा बेटे को मार डाला। इस घटना से पूरे जिले में खलबली मच गई। हर तरफ बस इसी हत्याकांड की चर्चा हो रही थी।
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ करते एसएसपी जोगिंदर कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि नवागत एसएसपी छोटे मामलों को भी गंभीरता से लेने का आदेश दे रहे हैं, मगर मातहत लापरवाही बरतने से नहीं चूक रहे। गगहा में डबल मर्डर के पीछे भी कुछ ऐसा ही है। जिस तरह से एक पेड़ को लेकर सगे भाइयों में विवाद हुआ और मामला थाने तक पहुंचा, उसके बाद हत्या हो गई, यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। अगर मारपीट की सूचना पर एक बार भी पुलिस गांव में गई होती तो शायद इतनी बड़ी वारदात नहीं होती।
विज्ञापन

3 of 5
मृत मां- बेटे की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, पेड़ को लेकर दोनों भाई अरविंद और राजेश के बीच सुबह से ही विवाद चल रहा था, जो ठेकेदार के पेड़ काटने की कोशिश करते ही भड़क उठा। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। लोगों ने बीचबचाव कर घायलों को अस्पताल भेजने के साथ पुलिस को भी सूचना दी। खबर है कि दोनों पक्ष के लोग थाने में फरियाद लेकर पहुंचे थे, जहां पुलिस ने मामले को हल्के में लिया।
 

4 of 5
गोरखपुर में डबल मर्डर के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश में जुटी थी तो दूसरी ओर गांव में राजेश के सगे-संबंधियों ने अरविंद की पत्नी और बेटे को मौत के घाट उतार दिया। जब गांव से डबल मर्डर की सूचना थाने पहुंची तब पुलिस गांव में गई। ग्रामीणों का भी यही कहना है कि मारपीट की सूचना पर पुलिस सुबह ही गांव पहुंच गई होती तो शायद दो जानें बच जातीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृत हर्ष की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
भाई-बहनों में बड़ा था हर्ष
हर्ष दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसके ऊपर ही घर की जिम्मेदारी थी। हमलावर पहले मां के ऊपर टूट पड़े तो बेटा उन्हें बचाने को दौड़ा तो उसे भी मार डाला।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में पेड़ काटने के विवाद में मां-बेटे की हत्या
इसे भी पढ़ें- यहां 'आत्मा' के सहारे की जा रही है हत्यारों की तलाश

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें