gorakhpur lockdown
- फोटो : अमर उजाला।
शादी व अन्य मांगलिक आयोजन होंगे
जिनके यहां रविवार को तिलक, शादी या अन्य कोई मांगलिक आयोजन है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। पूर्व निर्धारित इन आयोजनों पर कोई रोक नहीं है। मगर, उन्हें कोरोना से बचाव के प्रोटोकाल का पालन करना होगा। बंद हाल में 50 लोग, जबकि खुले में अधिकतम 100 लोग रह सकेंगे। मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य रहेगा और शारीरिक दूरी का पालन भी करना होगा। शादी-तिलक में जाने वालों को आयोजन का कार्ड और आईडी साथ रखनी होगी। कोरोना कर्फ्यू में रात्रिकालीन कर्फ्यू की तुलना में कड़े प्रतिबंध होंगे। बेमतलब, बाहर निकले तो मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।