गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं नागरिक सुरक्षा कोर कोतवाली प्रखण्ड द्वारा कोरोना वायरस से जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लालडिग्गी पार्क में जागरुकता पत्रक वितरण किया गया।
देखें दिनभर की हलचल...
विज्ञापन
2 of 13
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
पीएसी बिछिया में आयोजित आठवीं मध्य जोन पीएसी अंतर वाहिनी मलखंभ प्रतियोगिता की चैंपियन मेजबान 26 वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर बनी है। वहीं 30 वीं वाहिनी गोंडा दूसरे और 10 वीं वाहिनी बाराबंकी तीसरे स्थान पर रही। व्यक्तिगत स्पर्धा में 30 वीं वाहिनी के आरक्षी इंद्रजीत कुमार पहले, 26 वीं वाहिनी के आरक्षी विकास राय दूसरे स्थान पर रहे।
इसके पूर्व आयोजित प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खंभ पर एक से बढ़कर एक आकृतियां बनाकर वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि 26वीं वाहिनी पीएसी के उप सेनानायक कमल किशोर ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका में बदन यादव, धीरेंद्र बहादुर सिंह, अभिषेक शुक्ल, संतोष यादव, अब्दुल मन्नान, हंसराज यादव ने निभाई। इस अवसर पर सूबेदार सैन्य सहायक तहौवर हुसैन, सहायक शिविरपाल जयचंद शर्मा, दलनायक चंद्रिका प्रसाद, रीडर सैन्य सहायक साकेत सदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 13
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री आवास योजना में लेखपाल द्वारा गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जंगल तुलसीराम के लोग।
4 of 13
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष हाजी तहव्वर हुसैन के नेतृत्व में दीवान बाजार वार्ड की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से मिले प्रतिनिधिमंडल।
विज्ञापन
5 of 13
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम लक्ष्मी बाई पार्क में प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारी एवं सदस्य।
विज्ञापन
6 of 13
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
रेजोनेंस कोचिंग अब गोरखपुर में भी
प्री-इंजीनियरिंग और प्री-मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए शहर में रेजोनेंस कोचिंग की पहली ब्रांच का शुभारंभ डीआईजी दफ्तर के सामने दाउदपुर में सोमवार को हुआ। यूपी और बिहार के जोनल हेड सुनील शर्मा ने कहा कि संस्थान में एनटीएसई, जेईई मेन, जेईई एडवांस के साथ प्री मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
जल्द ही मेडिकल कॉलेज रोड पर दूसरी ब्रांच की शुरूआत होगी। होटल सरोवर पोर्टिको में आयोजित प्रेसवार्ता में जोनल चीफ सुनील शर्मा ने कहा कि कोटा में रेजोनेंस की शुरूआत 2001 में हुई। 19 वर्षों के सफर में संस्थान ने 12 लाख विद्यार्थियों को विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में सफलता दिलाई है। लखनऊ, आगरा, प्रयागराज के बाद गोरखपुर में ब्रांच की शुरूआत की गई है। इस दौरान गणित के विभागाध्यक्ष संकर्षण त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
7 of 13
जगनैन सिंह नीटू को किया गया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान युवा प्रभाग के प्रदेश इकाई की ओर से उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू को गोरक्षप्रांत का प्रभारी बनाया गया है। सोमवार को सुमेर सागर स्थित कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विंध्यवासिनी श्रीसानंद एवं प्रदेश महामंत्री अजीत बरनवाल ने माल्यार्पण कर जगनैन को सम्मानित किया।
इनके मनोनयन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र केसरवानी, क्षेत्रीय मंत्री सुनीता गुप्ता, प्रखर अग्रवाल, राकेश शरण, गगन सहगल, मीनू गोयल, चरनप्रीत सिंह, सुधांशु चंद्रा, मीना श्रीवास्तव, दीपा पांडेय, शालिनी गुप्ता, गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष जसपाल सिंह, हेमंत चोपड़ा, डॉ. विजय सिन्हा, पार्षद बबलू गुप्ता, मनोज आनंद, हरप्रीत सिंह साहनी, राकेश गोयल, अरविंद गुप्ता, हृदयेश पुरी, नवीन आदि ने बधाई दी।
8 of 13
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे भर्ती बोर्ड कार्यालय पर प्रदर्शन करते युवा।
9 of 13
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
एमपी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की कापी जांचते शिक्षक।
10 of 13
हड़ताल पर रहे टैक्स एडवोकेट
- फोटो : अमर उजाला
बार काउंसिल ऑफ उत्तरप्रदेश के आह्वान पर गोरखपुर के टैक्स एडवोकेट सोमवार को हड़ताल पर रहे। इसकी वजह से वाणिज्य कर विभाग में टैक्स संबंधी कार्य प्रभावित रहे। हड़ताल के दौरान बैठक कर अधिवक्ताओं ने एक मत से हड़ताल का समर्थन जताया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष बीपी द्विवेदी, उपाध्यक्ष हरिलाल गुप्ता, महामंत्री दिव्येंदु नाथ, सुनील यादव, धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी, सुनील पांडेय, आशुतोष शुक्ला, हेमंत त्रिपाठी, रणंजय सिंह, उत्तम राव, प्रमोद कुमार सिंह, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।
11 of 13
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
गोरखधाम एक्सप्रेस में बैठने के लिए लाइन में खड़े यात्री।