फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर का हाल: 20 मिनट की बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न, तस्वीरों में देखें दुश्वारियां

Fri, 26 May 2023 12:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में बारिश से सड़क पर जमा हुआ पानी। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक से मौसम बदल गया। करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इससे कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया। लोगों के राह चलने में दिक्कत हुई। हालांकि कुछ जगहों पर आधे घंटे में पानी निकल गया।

 
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब पौने एक बजे से करीब 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। इससे कलेक्ट्री कचहरी परिसर की सड़कों पर पानी भर गया। कचहरी से तहसील भवन की ओर जाने वाले रोड पर पानी लगने से अधिवक्ता और वादकारियों को दिक्कत हुई।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
बरसात से शास्त्री चौराहा के पास प्रेस क्लब के सामने, जिला अस्पताल रोड, हट्ठी माई स्थान, बैंक रोड से सुमेर सागर रोड, गीत प्रेस रोड, माया बाजार, घंटाघर, रेती चौक रोड, बुद्ध नगर रुस्तमपुर, दाउदपुर, बेतियाहाता, आजाद नगर, चक्सा हुसैन सहित अन्य जगहों पर जलभराव हो गया।


 

4 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
नाला निर्माण नहीं होने से परेशानी, पार्षद ने किया प्रदर्शन
बेतियाहाता मोहल्ले में तीन साल से नाला निर्माण नहीं हो सका है। इससे बेतियाहाता से रुस्तमपुर तक जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है। हल्की बारिश में भी पूरा मोहल्ला जलभराव की समस्या से जूझने लगता है। बृहस्पतिवार दोपहर बारिश के बाद मोहल्ले में जलभराव हो गया। शाम चार बजे तक समस्या बशी रहने पर पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। वह मोहल्ले के लोगों के साथ वह धरने पर बैठ गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। पार्षद का कहना है कि तीन साल से नाला निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन कोई नहीं सुन रहा है। नगर निगम के अधिकारी इसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी पर डाल दे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें