जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके कुशवाहा ने बताया कि वैक्सीन आवंटित हो गई है। आपूर्ति के बाद सेंटर के डीप फ्रीजर में रखी जाएगी। इसके बाद सभी बूथों पर भेजी जाएगी। स्लॉट बुकिंग के लिए कोविन की वेबसाइट पर जाकर नजदीकी बूथ पर वैक्सीन की तीसरी खुराक ली जा सकती है।
कोरोना के टीके फिर से लगने शुरू हो जाएंगे। गोरखपुर-बस्ती मंडल के जिलों को शासन से कोविशील्ड की 1.18 लाख डोज आवंटित की गई है। दो दिन में टीके हर जिले में पहुंच जाएंगे। एडी हेल्थ कार्यालय से सभी जिलों को वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
2 of 5
corona vaccine
- फोटो : istock
जानकारी के मुताबिक, जिले में अब तक केवल 36 प्रतिशत लोगों को सतर्कता डोज लग पाई है। 18 लाख से अधिक लोग तीसरी डोज से वंचित हैं। इस हिसाब से आवंटित की गई डोज बहुत कम है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वैक्सीन नियमित आती रहती है, इसलिए टीकाकरण का संकट नहीं खड़ा होगा। बूथों पर पहुंचने वाले लोगों को टीका जरूर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
corona vaccine
- फोटो : अमर उजाला।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके कुशवाहा ने बताया कि वैक्सीन आवंटित हो गई है। आपूर्ति के बाद सेंटर के डीप फ्रीजर में रखी जाएगी। इसके बाद सभी बूथों पर भेजी जाएगी। स्लॉट बुकिंग के लिए कोविन की वेबसाइट पर जाकर नजदीकी बूथ पर वैक्सीन की तीसरी खुराक ली जा सकती है। कोविड टीका हो या नियमित टीका अब मंगलवार से रविवार तक लगाया जाएगा। सोमवार को छुट्टी रहेगी। अभी सोमवार से रविवार तक वैक्सीनेशन का काम चल रहा था, लेकिन अब सप्ताह में सोमवार को अवकाश रहेगा।
4 of 5
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
किस जिले को कितनी मिलेगी डोज
गोरखपुर 34,800
महाराजगंज 12,500
देवरिया 15,500
कुशीनगर 21,600
बस्ती 10,700
संतकबीर नगर 9900
सिद्धार्थनगर 13,300
गोरखपुर सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे।
- फोटो : अमर उजाला।
डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि कोविड की वैक्सीन खत्म होने की वजह से टीकाकरण बंद हो गया था। शासन से वैक्सीन आवंटित हो जाएगी है। जल्द ही वैक्सीन आ जाएगी, जिसके बाद नियमित टीकाकरण होगा।