फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में धूप की तपिश पर सर्द पछुआ हवा का पहरा, ठंड से परेशान हो रहे लोग

Thu, 19 Jan 2023 02:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में ठंड से राहत। - फोटो : अमर उजाला।
लगातार चौथे दिन गुरुवार को भी मौसम साफ रहा मगर धूप की तपिश पर सर्द पछुआ हवा का पहरा रहा। सुबह समय से सूरज निकला लेकिन दो बजे के बाद धूप बेअसर रही। सूरज ढलते ही शाम से गलन बढ़ने लगी और ठंड का सितम तेज हो गया।

अधिकतम पारा तो लगातार तीन दिन से लगभग स्थिर है लेकिन न्यूनतम पारा मंगलवार की तुलना में 1.4 डिग्री नीचे खिसक गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि मंगलवार को 7.4 डिग्री सेल्सियस था।

 
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में ठंड से राहत। - फोटो : अमर उजाला।
इस पूरे सप्ताह आसमान साफ रहने से धूप निकलने का आसार है। अगले सप्ताह से मौसम फिर करवट लेगा। 23 से बादल छाने और 24 से 26 के बीच हल्की बारिश की उम्मीद है। हालांकि इसके बाद बारिश से आसमान में फैला कोहरा पूरी तरह से छंट जाएगा और चटख धूप निकलने के आसार हैं। सुबह और रात के वक्त ठंड बनी रहेगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में ठंड से राहत - फोटो : अमर उजाला।
15 दिन बाद बच्चों से गुलजार हुए विद्यालय
 भीषण ठंड और शीतलहर की वजह से बंद चल रहे सरकारी और निजी स्कूल एक बार फिर विद्यार्थियों से गुलजार हो गए हैं। शहर के आरपीएम एकेडमी, सेंट्रल एकेडमी, सरमाउंट इंटरनेशनल, एचपी चिल्ड्रेंस एकेडमी, आर्मी पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में बुधवार को विद्यार्थी 15 दिनों के बाद स्कूल पहुंचे और दोस्तों संग खुशियां बांटी।

 

4 of 5
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
कड़कड़ाती ठंड की वजह से दो जनवरी को सरकारी और निजी स्कूलों को डीएम के निर्देश पर बंद किया गया था। केवल बोर्ड के विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल के लिए बुलाने की छूट दी गई थी। मौसम में कोई सुधार न होने की वजह से इसे कई बार बढ़ाया गया। 17 जनवरी के बाद मौसम सामान्य होने पर छुट्टी में जिला प्रशासन की ओर से कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। जिसके बाद स्कूल खुले।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
ठंड में भी नारियल पानी से गला तर कर रहे शहरवासी
कड़ाके की ठंड में भी गोरखपुरवासियों को नारियल पानी लुभा रहा है। ठंड के बावजूद लोग चाय, काफी के साथ नारियल पानी का प्रमुखता से सेवन कर रहे हैं। कोरोना महामारी के बाद से नारियल पानी पीने वालों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसकी मांग बढ़ने से इसके ठेले भी अब जगह-जगह नजर आनेे लगे हैं। केरल, आंध्रप्रदेश, बंगाल और कोलकाता से इन्हें मंगाया जा रहा है।

अमूमन नारियल पानी का सेवन ज्यादातर गर्मी के सीजन में होता है। मगर, कोरोना काल की भयावहता ने लोगों को स्वास्थ्य वर्धक चीजों के प्रति जागरूक कर दिया है। टाईफाइड और कोरोना पर नियंत्रण के साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने के लिए शहर में नारियल पानी की खपत खूब हो रही है।

मोहद्दीपुर, तारामंडल, इंदिरा बाल विहार, सिविल लाइंस, टाउन हॉल आदि जगहों पर बड़ी संख्या में नारियल पानी की दुकानें सज रही हैं। मोहद्दीपुर में नारियल पानी बेचने वाले राजू जायसवाल ने बताया कि थोक व्यापारी 25 रुपये में नारियल देते हैं। इसी में हर आकार का नारियल होता है। फुटकर में आकार के हिसाब से 40, 50 और 60 रुपये में बेचा जाता है। कुछ कारोबारी कई दुकानें लगवाते हैं और युवाओं को कमीशन पर बेचने की जिम्मेदारी देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें