फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बड़े भाई के देहांत के बाद भी ड्यूटी पर डटे रहे गोरखपुर के एडीएम सिटी, जिम्मेदारी पूरी करने के बाद अंतिम संस्कार में हुए शामिल

Tue, 11 May 2021 01:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

रविवार की देर रात 2.30 बजे एडीएम सिटी के बड़े भाई शैलेश श्रीवास्तव ने ली अंतिम सांस। दिन में परिजनों के आने का हो रहा था इंतजार, एडीएम सिटी एम्स में।
विज्ञापन
1 of 5
राजघाट पर अंतिम संस्कार में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला।
शासकीय दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता और मानवता की सेवा का इससे बड़ा उदाहरण कम ही देखने को मिलता है। कोरोना महामारी से अपने बड़े भाई शैलेश कुमार श्रीवास्तव को खोने के बाद भी गोरखपुर के एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव सोमवार को ड्यूटी पर डटे। दोपहर तक एम्स में मुख्यमंत्री प्रोटोकाल में ड्यूटी पर तैनात रहने के बाद शाम को उन्होंने परिजनों और प्रशासनिक महकमे के कुछ अफसरों की मौजूदगी में राजघाट पर भाई का अंतिम संस्कार किया। मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले 63 वर्षीय शैलेश कुमार श्रीवास्तव पिछले कुछ दिनों से कोरोना से संक्रमित थे। गोरखपुर के दाउदपुर स्थित आर्यन हास्पिटल में ही उनका इलाज चल रहा था। तीन दिन पूर्व उन्हें ठीक बताकर अस्पताल ने डिस्चार्ज भी कर दिया था। राहत मिलने पर वह घर चले गए थे। उनका ऑक्सीजन लेबल थोड़ा कम था लिहाजा घर पर ही ऑक्सीजन सिलिंडर आदि की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
राजघाट पर अंतिम संस्कार में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला।
 रविवार की रात 2.30 बजे अचानक शैलेश की तबीयत बिगड़ गई। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया जाता उनका देहांत हो गया। पत्नी के अलावा उनके दो बच्चे हैं। सोमवार को एक तरफ दिन भर उनके परिजनों के एकत्रित होने का इंतजार होता रहा वहीं एडीएम सिटी रोज की तरह जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी करते रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
राजघाट पर अंतिम संस्कार में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला।
एम्स से मुख्यमंत्री के जाने के बाद एडीएम सिटी सीधे राजघाट पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। दिन भर कई अफसरों को तो इस बात की जानकारी ही नहीं हो पाई कि उनके साथ कितनी बड़ी विडंबना हुई है।

4 of 5
राजघाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे एडीएम सिटी।। - फोटो : अमर उजाला।
खुद मुख्यमंत्री के कानों तक भी यह जानकारी नहीं पहुंच सकी। वहीं जो अफसर जानते थे उन्होंने कई बार एडीएम सिटी से घर जाने का अनुरोध भी किया मगर उनका कहना था कि जब तक परिजन एकत्रित हो रहे हैं तब तक तो शासकीय जिम्मेदारी पूरी कर ली जाए। यह भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजघाट पर अंतिम संस्कार में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला।
अंतिम संस्कार में सीडीओ इंद्रजीत सिंह, एडीएम फाइनेंस राजेश सिंह, सदर तहसीलदार डॉ संजीव दीक्षित समेत कई प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने के साथ ही एडीएम सिटी को ढांढस बंधाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें