फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण: राम मय हुआ गोरखनाथ मंदिर, तस्वीरों में देखें इसकी सुंदरता

Tue, 04 Aug 2020 10:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Gorakhnath temple - फोटो : अमर उजाला।
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन से पहले गोरखनाथ मंदिर को भी सजाया गया है। पूरा मंदिर परिसर राम मय हो गया है। सोमवार से ही मंदिर में रामचरित मानस का पाठ भी शुरू हो गया। इसी खुशी में मुख्य पुजारी कमलनाथ ने गोरखनाथ के साथ मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक कराया। 
विज्ञापन

2 of 5
Gorakhnath temple - फोटो : अमर उजाला।
मंगलवार और बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में दीपोत्सव भी होगा। राम मंदिर आंदोलन से गोरक्षपीठ का लंबे समय से गहरा नाता है। अब मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होना है ऐसे में यूपी के मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी मात्र से ही लोगों में उत्साह है। सोमवार की सुबह मंदिर के मुख्य पुजारी कमलनाथ रुद्राभिषेक के लिए पहले गोरखनाथ मंदिर स्थित शिव मंदिर गए और पांच आचार्यों के साथ रुद्राभिषेक शुरू कराया। 
विज्ञापन

3 of 5
Gorakhnath temple - फोटो : अमर उजाला।
मुख्य पुजारी ने गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को संकल्प कर पूजा-पाठ शुरू किया। मंत्रोच्चार के बीच गाय के दूध से अभिषेक किया गया। दो घंटे तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान के बाद मुख्य पुजारी मानसरोवर मंदिर गए। वहां आचार्य रामानुज, रोहित मिश्रा, नित्यानंद, रंगजार सहित अन्य आचार्यों ने रुद्राभिषेक कराया।

4 of 5
बाबा गोरखनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
राम दरबार में शुरू हुआ रामचरित मानस पाठ
गोरखनाथ मंदिर के राम दरबार में सोमवार से 48 घंटे का रामचरित मानस का पाठ शुरू हो गया। मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर ही नहीं, महानगर व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी जश्न का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhnath temple - फोटो : अमर उजाला।
मंदिर की आधारशिला रखे जाने से पहले राम चरित मानस का पाठ शुरू किया गया है। मंदिर को सजाया गया है। हनुमान मंदिर भी सजा है। मंगलवार और बुधवार को मंदिर में दीपोत्सव होगा। रामचरित मानस का पाठ भूमि पूजन की तिथि यानी पांच अगस्त तक चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें