फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर कांड: घर पर एयरगन से मुर्तजा सीख रहा था निशानेबाजी, कमरे से मिला ऐसा सामान देखकर चौंकी पुलिस

Wed, 06 Apr 2022 11:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 6
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों (पीएसी जवान) पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी के कमरे से पुलिस ने एयरगन, छर्रा भी बरामद किया है। पुलिस को घरवालों ने बताया है कि पिछले कुछ समय से वह घर में ही छत और खाली जगह पर एयरगन से निशानेबाजी सीख रहा था। जानकारी के मुताबिक, मुर्तजा के कमरे से पहले पुलिस ने अरबी भाषा में लिखी किताब, पैन ड्राइव बरामद किया तो मंगलवार को एयरगन और अंग्रेजी में लिखी धार्मिक किताब बरामद की है। एक-एक कर जांच एजेंसी और पुलिस को ऐसे चौंकाने वाले तथ्य मिल रहे हैं, जिससे उसकी संदिग्ध गतिविधियां उजागर हो रही हैं। इसके साथ ही यह बात भी सामने आ रही है कि परिवार के लोगों को भी कहीं न कहीं मुर्तजा के संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी थी। खबर है कि बरामद एयरगन को पुलिस ने एटीएस को सुपुर्द कर दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी मुर्तजा का घर - फोटो : अमर उजाला
मुर्तजा के मोबाइल फोन का डाटा डिलीट, रिकवरी की कोशिश 
सिपाहियों पर हमला करने से पहले मुर्तजा ने अपने मोबाइल फोन से सभी डाटा को मिटा दिया था। व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर पर एक भी चैट का रिकॉर्ड नहीं मिला है। कॉल डिटेल भी हासिल नहीं होने पर एटीएस मोबाइल फोन का डाटा रिकवरी की कोशिश में लगी है। उधर, मोबाइल फोन कंपनी से हासिल कॉल डिटेल की मदद से एटीएस जांच को आगे बढ़ा रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस हिरासत में आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, दो अप्रैल को वारदात के बाद ही मुर्तजा को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया था। उसके पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया था। मोबाइल फोन की जांच में कुछ हासिल नहीं होने पर ही पुलिस का संदेह गहरा हो गया और फिर जांच में एटीएस व एसटीएफ को भी लगा दिया गया। 

4 of 6
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
शासन के आदेश के बाद अब एक-एक बिंदु की गहनता से जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, मुर्तजा के मोबाइल फोन से कोई डाटा जांच एजेंसी को हासिल नहीं हो सका है, यही वजह है कि अब रिकवरी की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
एक्सपर्ट लगे हैं, जिसकी मदद से पुलिस को बहुत कुछ हासिल भी हो चुका है, लेकिन व्हाट्सएप पर चैटिंग का रिकॉर्ड नहीं मिल सका है। मुर्तजा के अलावा उसके परिवार वालों के भी कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है। मुर्तजा और उसके परिवार वाले किस-किस के संपर्क में थे, सबकी जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जवान का हालचाल लेते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
परिवार के दूसरे सदस्य दे रहे सफाई 
परिवार के दूसरे सदस्य खुलकर तो सामने नहीं आ रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अपनों से संपर्क कर सफाई दे रहे है। कोई उससे संपर्क न होने की दलील दे रहा है तो कोई उसकी मानसिक स्थिति को ठीक न बताकर इसे सामान्य घटना तक बता रहा है। इसके इतर एटीएस, एसटीएफ, पुलिस अपने-अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी हुई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें