फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर कांड: आखिर नारा-ए-तकबीर बोलकर जान क्यों देना चाह रहा था मुर्तजा, निशाने पर सिर्फ और सिर्फ सिपाही थे

Wed, 06 Apr 2022 10:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 9
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
आरोपी मुर्तजा अहमद अब्बासी हमला करके गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे ज्यादा से ज्यादा सिपाहियों की जान लेना चाह रहा था। इसकी झलक वायरल वीडियो में भी दिखी है। उसने धारदार हथियार से दो सिपाहियों पर ताबड़तोड़ वार किए थे। जब गोरखनाथ मंदिर के पहले बैरियर तक पहुंचा, तब भी वर्दीधारी सिपाहियों पर हमलावर था। किसी आम जनता को नुकसान पहुंचाने का इरादा नहीं दिख रहा था।

नारा-ए-तकबीर बोलकर देना चाह रहा था जान 
एटीएस सूत्रों ने कहा कि मुर्तजा जान लेने और अपनी जान देने के इरादे से ही हमला करने गया था। यह बात एटीएस की जांच में साफ हो चुकी है। घटना के वक्त वह नारा-ए-तकबीर (एक तरह से जंग का नारा) लगा रहा था। इसका जिक्र एफआईआर में भी है। आरोपी ने धारदार हथियार से दो सिपाहियों पर ताबड़तोड़ वार किए थे। उसके निशाने पर सिर्फ और सिर्फ सिपाही थे। सिपाहियों पर हमले से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है।
विज्ञापन

2 of 9
आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला
एटीएस के एडीजी, आईजी व एसटीएफ के एडीजी के साथ ही इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के अफसरों ने डेरा डाल दिया है। एनआईए के अफसर भी आ सकते हैं। गुजरात एटीएस के भी आने की चर्चा है। 
विज्ञापन

3 of 9
मुर्तजा से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
मुर्तजा के बैग से चाकू भी बरामद
घटना के बाद आतंकी मुर्तजा के पास से धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं। एफआईआर के मुताबिक, हमले के वक्त मुर्तजा के पास चाकू भी था। दो बांका (धारदार) हथियार भी बरामद किया गया है। जिस बांका से सिपाहियों पर हमला किया गया था, वह खून से सना था, जबकि दूसरा बांका व एक चाकू मुर्तजा के बैग में रखा था। सभी बरामद हथियार को सीलबंद कर जब्त कर लिया गया।

4 of 9
पुलिस हिरासत में आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला
नेपाली करेंसी भी बरामद
जामा तलाशी के दौरान भूरे रंग की पर्स। उसके अंदर अर्थी स्कैन की पर्ची, एक आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम कार्ड, एक एटीएम कार्ड प्लैटिनम फेडरल बैंक (अहमद मुर्तजा अब्बासी के नाम का), महाराष्ट्र का एक ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का एटीएम कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, नेपाल राष्ट्र का 10 रुपये का नोट, 170 रुपये नकद (10 रुपये के 17 नोट), तीन अदद छोटी चाबी, एक माइक्रो वोडाफोन का सिम, कंधे पर टंगा रैक्सीन का काले रंग का ( एलन सॉली) पिट्ठू बैग, एक इलेक्ट्रानिक लीड लगा लैपटॉप मैक बुक व कुछ अन्य सामान थे। 
विज्ञापन

5 of 9
अस्पताल में भर्ती घायल जवान - फोटो : अमर उजाला
मुर्तजा एटीएस के हवाले, दर्ज केस भी ट्रांसफर 
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों (पीएसी जवान) पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोपित अहमद मुर्तजा अब्बासी को बरामद सामान के साथ पुलिस ने एटीएस को सुपुर्द कर दिया। गोरखनाथ थाने में दर्ज केस भी ट्रांसफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन

6 of 9
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
खबर है कि मुर्तजा के दो करीबियों से पूछताछ के लिए एटीएस सिद्धार्थनगर भी जा सकती है। यह तथ्य भी सामने आ रहा है कि उसने सिद्धार्थनगर से ही बांका खरीदा था। एटीएस, पुलिस, एसटीएफ और खुफिया एजेंसियां अलग-अलग जांच कर रही हैं। मुर्तजा नेपाल, मुंबई, कोयंबटूर, जामनगर, गाजीपुर भी हाल के दिनों में गया था। यहां पर भी जांच टीमें जाने की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
जवान का हालचाल लेते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम गोरखनाथ मंदिर के दक्षिणी गेट पर पीएसी जवान गोपाल गौड़, अनिल पासवान पर धारदार हथियार से हमला करने वाला मुर्तजा अब्बासी सात दिन की पुलिस रिमांड पर है। सोमवार को रिमांड के बाद ही उससे पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइंस के पार्क रोड निवासी मुर्तजा की यह करतूत आतंकी साजिश का हिस्सा मानते हुए शासन ने जांच एटीएस व एसटीएफ को सौंपी है।

8 of 9
फाइल फोटो - फोटो : social media
हमलावर मुर्तजा के किसी आतंकी संगठन से जुड़े होने के कई तरह के सबूत मिले हैं, इसलिए गहराई से प्रकरण की जांच हो रही है। गोरखपुर मंदिर सुरक्षा में लगे हेड कांस्टेबल ने मुर्तजा पर धार्मिक भावना उकसाने, सरकारी काम में बाधा समेत कई गंभीर धाराओं में गोरखनाथ थाना में दो केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

9 of 9
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के मुताबिक, एटीएस अब मुर्तजा को लेकर लखनऊ भी जा सकती है। इस मामले में सुराग हासिल करने के लिए दर्जनभर टीमें लगी हैं। एक टीम मुर्तजा के बैंक खातों को खंगाल रही है कि उसके कहां-कहां और कितना लेनदेन हुआ है ताकि आतंकी संगठन से उसके लिंक का पता लगाया जा सके। एक टीम गाजीपुर भी गई है, जो कि उसकी पहली पत्नी से पूछताछ कर यह जानेगी कि रिश्ता टूटने की वजह क्या थी? मुर्तजा का व्यवहार कैसा था? पत्नी से उसके करीबियों के बारे में भी जानकारी एकत्र की जाएगी। मुंबई में उसके आवास, नौकरी स्थल के अलावा इलाज करने वाले डॉक्टर से भी टीमें मुर्तजा के बारे में जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें