आरोपी मारुति नंदन मौर्या।
- फोटो : अमर उजाला।
एसपी ने बताया कि 2018 में फेसबुक के जरिये मारुति नंदन और सरिता की दोस्ती हुई थी। उसके बाद दोनों साथ में वाराणसी में रहने लगे। वाराणसी में युवक ने किराये पर कमरा लिया था। मारुति नंदन ने उसे गोरखपुर लाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद मारुति नंदन ने सरिता को लखनऊ पहुंचा दिया। सरिता ने नर्सिंग का कोर्स किया था। उसे लखनऊ में एक नर्सिंग होम में काम भी मिल गया।
एसपी ने बताया कि मारुति नंदन को संदेह था कि सरिता किसी और से भी बात करती है। उधर, सरिता के घरवालों को जब इसकी जानकारी हुई कि वह मारुति नंदन के साथ रहती है तो उन्होंने बिहार में की गई सरिता की सगाई को तोड़ दी। इस बीच मारुति नंदन गोरखपुर अपने घर आ गया। 30 दिसंबर को उसने सरिता को फोन कर घूमाने के लिए बुलाया। उसकी बातों पर यकीन करते हुए सरिता गोरखपुर आ गई।
उन्होंने बताया कि मारुति नंदन ने उसे ट्रांसपोर्टनगर के पास बाइक से रिसीव किया, फिर घूमने गया। गांव से कुछ दूरी पर ले गया, जहां पर कोहरे की वजह से कुछ साफ नहीं दिख रहा था। वहीं पर दोनों के बीच किसी अन्य से बात करने पर बहस हो गई। इसके बाद मारुति नंदन ने सरिता के चेहरे पर वार किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी।