फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: 12 सौ रुपये देकर सिर्फ दो मिनट पिता को देख पाती है बेटी, बोली- 'भगवान किसी को न दें कोरोना'

Sun, 18 Apr 2021 04:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : iStock
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। इसी वजह से यहां मृतकों की भी संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं कोविड अस्पतालों में भर्ती संक्रमितों के परिजनों की अपनी बेबसी है।

 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : iStock
अस्पतालों में मरीजों के घर वाले बेहाल हैं, जमकर पैसा लूटाने के बाद भी उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। वे डॉक्टरों की हर मांग को पूरा कर रहे हैं लेकिन फिर भी बदले में उन्हें निराशा मिल रही है।

 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
शहर के कैंट क्षेत्र में ऐसे ही एक अस्पताल के बाहर रोते हुए एक लड़की मिली, उससे पूछने पर वह बताती है कि उसके पिता नौ अप्रैल से अस्पताल में भर्ती हैं। मां कोरोना संक्रमित होकर घर में आइसोलेशन में है। 1200 रुपये की पीपीई किट खरीद कर शीशे की दीवार से बड़ी मुश्किल से 2 मिनट पिता को देख पाती हूं। भगवान किसी को भी कोरोना जैसी घातक बीमारी न दें।  
 

4 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
वहीं एक देवरिया जिले से अपने पति के इलाज के लिए आई हुई थी। उसने बताया कि उसके पति वेंटिलेटर पर हैं और उनके तबीयत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। अस्पताल में एक कर्मचारी है जो पति की तबीयत के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी दे देता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
बता दें कि गोरखपुर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 27963 हो गई है। इसमें से 22264 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों में अब तक 380 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 5321 हो गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें