फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन से समाज सेवा के लिए खाकी पहनना चाहती थी बिटिया, चंद सेकेंड में ही दुनिया को कह गई अलविदा

Mon, 02 Nov 2020 09:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
घटनास्थल पर रोते बिलखते परिजनों को ढाढस बांधने पहुंचे सांसद रवि किशन। (इनसेट में मृत रीमा की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
एक हादसा कैसे सालों के सपने को चकनाचूर कर देता है। इसकी बानगी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शनिवार को दिखी। पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए सुबह हाईवे पर दौड़ रहीं तीन सहेलियों को गिट्टी लदे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में रीमा गुप्ता (18) और श्रेयजल (17) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रिया वर्मा (17) गंभीर रूप से घायल हो गई। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए कि कैसे बचपन से पिता की उम्मीद बनी बेटी एक पल में ही दुनिया को अलविदा कह गई...
विज्ञापन

2 of 5
मृत रीमा व श्रेयजल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि बचपन से जो रीमा पिता से बड़े आत्मविश्वास के साथ कहती थी कि पुलिस में जाकर जनता की सेवा करेगी, चंद सेकेंड में ही दुनिया को अलविदा कह गई। अपनी सहेली श्रेयजल को पुलिस सेवा में जाने के लिए रीमा ने ही तैयार किया था।
विज्ञापन

3 of 5
रोते बिलखते परिजन व मौके पर मौजूद सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।
गोला थाना के लमतिया गांव निवासी हनुमान प्रसाद की तीन लड़कियों और एक लड़के में दूसरे नंबर की लड़की रीमा बचपन से ही अपने मामा महाबीर छपरा निवासी सितेश गुप्ता के घर रहती थी। हाईस्कूल प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने के बाद इंटरमीडिएट बारहवीं की पढ़ाई गोला स्थित एक विद्यालय से कर रही थी।

4 of 5
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
बारहवीं की पढ़ाई के दौरान रीमा की मुलाकात श्रेयजल से हुई। रीमा ने अपने बचपन के सपने को श्रेयजल के साथ साझा किया, तो दोनों ने साथ ही पुलिस सेवा में जाने का सपना देखा। नियमित तौर पर दौड़ शुरू कर दी। रीमा पड़ोस में रहने वाली करीना, नेहा, जानू को भी पुलिस भर्ती के लिए प्रोत्साहित करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।
रोज की भांति सभी सहेलियों ने शनिवार को सुबह पांच बजे घर से निकल कर टहलना शुरू किया। लेकिन कुछ देर बाद ही गिट्टी लदे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से रीमा और श्रेयजल को रौंद दिया। मौत के साथ ही उनका सपना भी टूट गया। साथ टहल रहीं करीना, नेहा, जानू घटना के बाद से ही अवसादग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें