फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19 से जंग के लिए आगे आ रहे गोरखपुर के ये लोग, इस समूह ने किया बड़ा एलान

Tue, 07 Apr 2020 03:56 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने में गैलेंट समूह ने एक करोड़ रुपये के सहयोग का एलान किया है। प्रबंध निदेशक चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने 50 लाख रुपये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से बनाए गए उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड में जमा करा दिए हैं। 50 लाख रुपये लोगों के भोजन, राशन और गोशाला को चारा मुहैया कराने पर खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गैलेंट समूह के प्रबंध निदेशक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में वैश्विक महामारी की चुनौती से निपटने की बेहतरीन कोशिश चल रही है, फिर भी महामारी से निपटने के लिए सबका सहयोग जरूरी है। समूह ने अपनी जिम्मेदारी समझी और एक करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला किया। इसमें से 25 लाख रुपये जरूरतमंदों के भोजन, राशन पर खर्च किए जा रहे हैं।

हर रोज 1500 पैकेट भोजन या फिर राशन का वितरण जिला प्रशासन की मदद से सुनिश्चित कराया जा रहा है। गोशालाओं में चारे की दिक्कत है, इसलिए 25 लाख रुपये गायों के चारे पर खर्च किए जाएंगे। ग्रुप के प्रतिनिधि दीपक शर्मा ने बताया कि 28 मार्च से ही राशन सामग्री वितरित की जा रही है। यह सिलसिला लॉकडाउन तक चलता रहेगा।
विज्ञापन

विधायक ने अपनी निधि से दिए एक करोड़

गोरखपुर ग्रामीण से भाजपा विधायक विपिन सिंह ने अपनी निधि से एक करोड़ रुपये दिए हैं। विधायक ने सीडीओ गोरखपुर को पत्र लिखा और कहा है कि एक करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड में जमा करा दिए जाएं।

एमएलसी की पत्नी ने एक लाख रुपये की मदद की
गोरखपुर। भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी अशोक लता सिंह ने प्रधानमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये जमा कराने का एलान किया है। वह चेक मुख्य विकास अधिकारी को देंगी। उनका कहना है कि देश संकट से घिरा है। हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। जो जितना सक्षम है, उतनी मदद करनी चाहिए। दूसरी ओर गगहा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय रियांव के प्रधानाध्यापक संजय कुमार शाही ने 21,000 रुपये का चेक और एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराने का एलान किया है।
विज्ञापन

कोरोना से जंग के लिए जैन समाज ने दिए 2.75 लाख रुपये
गोरखपुर। महावीर जयंती के मौके पर कोरोना से बचाव एवं राहत के लिए जैन समाज ने 2.75 लाख रुपये की जिला प्रशासन को आर्थिक मदद दी। समाज की तरफ से पुष्प दंत जैन ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश सिंह को चेक सौंपा। उधर, शहर के रायगंज दक्षिणी निवासी 85 वर्षीय राम शरण गुप्ता ने भी अपने बेटे  रवि प्रकाश गुप्ता के हाथों ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीए सदर गौरव सिंह सोगरवाल को 50 हजार रुपये का चेक भेजवाया। इस दौरान सदर तहसीलदार डॉ. संजीव दीक्षित व सुनीता गुप्ता व नीलम तिवारी मौजूद रहीं।

प्रधानसंघ अध्यक्ष ने डीपीआरओ को सौंपा 21 हजार का चेक
गोरखपुर। कोरोना से जंग के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान पर कौड़ीराम प्रधानसंघ के अध्यक्ष ईश्वर मणि ओझा ने सोमवार को डीपीआरओ को 21 हजार रुपये का चेक सौंपा। बेनुआटीकर के प्रधान ईश्वर मणि ने बताया कि उन्होंने गरीब वर्ग के ऐसे लोग जिनका कार्ड नहीं बना है उन्हें भी कोटेदार से मुफ्त राशन उपलब्ध कराया है। इसके अलावा पांच किलो प्रति यूनिट राशन के हिसाब से खुद भुगतान करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें