उत्तर प्रदेश के महराजगंज कोल्हुआ उर्फ सिहोंरवा शिव मंदिर फ्रांसीसी परिवार के आस्था का केंद्र बना हुआ है। विदेशी सभ्यता संस्कृति में पला बढ़ा विदेशी परिवार भारतीय संस्कृति में रच बस रहा है। भारतीय भोजन ही नहीं अब तो उन्हें भारतीय धर्म संस्कृति में भी ज्यादा लगाव हो गया है, तभी तो इन दिनों मंदिर परिसर में रहने वाला फ्रांसीसी परिवार लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है।