फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस गांव की यादों ने मोह लिया फ्रांसीसी परिवार का दिल, 25 दिन बाद फिर लौटा वापस

Mon, 21 Sep 2020 09:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
फ्रांसीसी परिवार। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर क्षेत्र के कोल्हुआ उर्फ सिंहोरवां स्थित शिव मंदिर में शनिवार की शाम को फ्रांसीसी परिवार उत्तराखंड का 25 दिन भ्रमण कर फिर पहुंचा। पांच माह तक निवास करने के बाद फ्रांसीसी परिवार ने उत्तराखंड जाने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी। 26 अगस्त 2020 को फ्रांसीसी परिवार दिल्ली रवाना हुआ था, जहां से उत्तराखंड गया। वहां धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर शनिवार को वापस महराजगंज लौट आए।
विज्ञापन

2 of 5
फ्रांसीसी परिवार। - फोटो : अमर उजाला।
बीते पांच माह तक जिले में निवास करने के बाद फ्रांस के टूलूज शहर के रहने वाले फ्रांसीसी परिवार ने दिल्ली जाने से पूर्व जिलाधिकारी से मिलकर उत्तराखंड पर्यटन के लिए अनुमति मांगी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
अपने निजी वाहन से महराजगंज पहुंचा फ्रांसीसी परिवार। - फोटो : अमर उजाला।
दिल्ली से आवश्यक कार्य निपटाने के बाद फ्रांसीसी परिवार पर्यटक स्थलों का लुत्फ उठाते हुए उत्तराखंड के प्रमुख स्थलों सहित धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। 25 दिनों बाद लक्ष्मीपुर ब्लाक के कोल्हुआ उर्फ सिंहोरवां में अपने वाहन व ट्राली से फ्रांसीसी परिवार के मुखिया पैट्रीस पैलेरस व उनकी पत्नी वर्गिनी पैलेरस, उनकी दो बेटियां ओफिली पैलेरस व लोला पैलेरस तथा बेटा टाम पैलेरस, पालतू कुत्ता लकी व फ्रांसीसी परिवार का खास संजय यादव मंदिर पहुंचे।

4 of 5
फ्रांसीसी परिवार। - फोटो : अमर उजाला।
गांव में पहुंचते ही फ्रांसीसी परिवार को चाहने वाले व खास स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं व बच्चों ने घेरकर कुशलक्षेम पूछा व जलपान कराया। इस दौरान फ्रांसीसी परिवार व स्थानीय लोग दोबारा मिलकर खुश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रांसीसी परिवार। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि फ्रांस के टूलूज शहर से देशाटन पर निकला फ्रांसीसी परिवार एक मार्च 2020 को बाघा बार्डर होते हुए भारत में आया। इनको भारत भ्रमण के बाद नेपाल जाना था। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण नेपाल सीमा सील होने की दशा में परिवार ने कोल्हुआ उर्फ सिहोंरवा स्थित एक मंदिर में 22 मार्च से अपना आशियाना डाल लिया। जिसके बाद वीजा अवधि बढ़ाने को लेकर दिल्ली दूतावास संपर्क करने गए थे। इसके बाद उत्तराखंड भ्रमण पर गए वहां से फिर वापस महराजगंज आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें