साल के अंतिम सप्ताह में चार ग्रहों की चाल बदलने जा रही है। इन ग्रहों में शुक्र, बुध, मंगल और बृहस्पति शामिल हैं। 25 दिसंबर को शुक्र तुला से वृश्चिक राशि में, 27 को मंगल वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, 28 को बुध वक्री होकर वृश्चिक राशि और 31 दिसंबर को बृहस्पति मार्गी होकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, मंगल और बृहस्पति का राशि परिवर्तन लोगों के बहुत ही सुखद है। शुक्र का वृश्चिक में जाना मध्यम रहेगा। बुध के वक्री होकर वृश्चिक राशि में जाने से लोगों को थोड़ी दिक्कत हो सकती है।