कुशीनगर-गोरखपुर फोरलेन पर रविवार की दोपहर में देवघर स्थित बाबाधाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार की पटहेरवा क्षेत्र में ट्रॉली से टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार सिद्धार्थनगर के रहने वाले रामकरन गुप्ता, कैलाश मणि त्रिपाठी, सुजीत जायसवाल और मनोज सिंह की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल सिद्धार्थनगर के ही राजेश शर्मा और प्रशांत शर्मा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
1 of 12
दर्शन करने के बाद चारों लोगों ने एक साथ फोटो खिंचवाई थी. हादसे में चारों की मौत हो गई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बाबाधाम से जलाभिषेक कर लौट रहे कावड़ियों की कार रविवार को पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही के पास मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से टकरा गई। इसमें पीछे की सीट पर बैठे चार कावड़ियों की मौत हो गई, जबकि कार चला रहे भतीजा और आगे की सीट पर बगल में बैठे चाचा की एयरबैग खुलने से जान बच गई। हालाकि यह दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद पहुंचे लोग भी क्षतिग्रस्त कार को देख आश्चर्यचकित हो गए। स्थानीय लोगों के साथ पुलिसकर्मी भी पहुंचे।
सिद्धार्थनगर जिले के मनोज सिंह, सुजीत जायसवाल, रामकरण गुप्ता, कैलाश मणि त्रिपाठी, राजेश शर्मा और सुशांत शर्मा जलाभिषेक करने के लिए अपनी कार से गए थे। कार राजेश शर्मा चला रहे थे और आगे की सीट पर बगल में इनके रिश्ते के चाचा सुशांत शर्मा बैठे थे।
विज्ञापन
2 of 12
क्षतिग्रस्त कार एवं तीन मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बगहीकुटी के पास पहुंचने पर मिट्टी लेकर सामने तेज गति से जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की स्पीड अचानक धीमी हो गई और कट के पास चालक ने मोड़ने का प्रयास किया। इस बीच कार की गति तेज होने और चालक राजेश शर्मा को झपकी आने के चलते कार ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। हादसे में कार में पीछे की सीट पर बैठे चार कावड़ियों की मौत हो गई, जबकि चालक राजेश शर्मा और इनके चाचा सुशांत शर्मा की जान बच गई।
विज्ञापन
3 of 12
इसी कार में सवार थे सभी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारों के मुताबिक कार में केवल दो एयरबैग लगे थे, सिर्फ आगे बैठे चालक और उसके साथ बैठे सवार के लिए। इसलिए पीछे की सीट पर आराम से सो रहे चारों कांवड़ियों की कोई सुरक्षा नहीं थी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चश्मदीदों ने बताया कि हादसे के बाद कार के भीतर ऐसा दृश्य था जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं।
4 of 12
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों ने कहा कि लेकिन जैसे ही देखा गया कि आगे बैठे दो लोग जिंदा हैं, कराह रहे रहे हैं तो सभी को चमत्कार सा लगा। स्थानीय लोगों की मदद से जब कार की तकनीकी जांच की गई तो सामने आया कि कार में लगे एयरबैग ही उनकी जिंदगी का कवच बन गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन स्टीयरिंग और डैशबोर्ड से निकलकर एयरबैग पलक झपकते ही दोनों सवारों के सामने पूरी तरह फैल गए।
विज्ञापन
5 of 12
कार क्षतिग्रस्त हुआ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसों के दंश से सहम गया जिला, चहुंओर छाई उदासी
मात्र 24 घंटे के अंदर हुए सड़क हादसों में जिले के पांच लोगों की मौत से शहर समेत पूरे जिले के लोग सहमे नजर आए। मृतकों में शामिल लोगों के व्यक्तित्व ऐसे थे कि शहर की हर गली, चौराहे व घरों में उनके न होने के अहसास पर मायूसी छा जा रही। जहां भी चर्चा छिड़ती तो हर कोई मृतकों का नाम लेकर उनके सामाजिक जीवन की बात करते हुए दुखी हो जा रहा था। जनप्रतिनिधियों के साथ ही जिला प्रशासन ने भी हादसे में हुई मौत पर शोक जताया है।
विज्ञापन
6 of 12
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जनपद कुशीनगर में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में जिले के निवासी राजस्व निरीक्षक रामकरन गुप्ता, शिक्षक कैलाश मणि त्रिपाठी, ग्राम विकास अधिकारी सुजीत जायसवाल व व्यापारी मनोज सिंह की मौत हो गई। वहीं शनिवार रात को शहर के अशोक मार्ग पर हुए सड़क हादसे में कमल पांडेय की मौत हो गई।
मात्र कुछ घंटों के बीच हुए इन मौतों से पूरे जिले में हाहाकार मच गया है।
विज्ञापन
7 of 12
गाड़ी में सवार इन्हीं छह लोगों की दुर्घटना हुई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर के लोग रविवार सुबह होते ही अशोक मार्ग पर हुए हादसे में युवक की मौत की जानकारी पर शोकाकुल थे ही कि थोड़ी देर बाद कुशीनगर हादसे की सूचना मिली। इसके बाद जो जहां था, वहीं मृतकों के विषय में चर्चा करते हुए दुख व्यक्त करते दिखा। जानकारी होने के बाद मृतकों एवं घायलों के परिजन और परिचित कुशीनगर की तरफ चल दिए। घटना से राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग व विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों समेत सभी वर्ग के लोगों में शोक छा गया। वहीं जिला प्रशासन ने शवों का पोस्टमार्टम कराने एवं घायलों के इलाज के लिए कुशीनगर जिला प्रशासन से संपर्क में होने की जानकारी दी है।
8 of 12
मृतक के घर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब नहीं दिखेंगे लोगों का सहयोग करते ये चेहरे
कुशीनगर हादसे में जान गंवाने वाले राजस्व निरीक्षक रामकरन गुप्ता अपने सहयोगी रवैये के कारण लोगों में बहुत लोकप्रिय थे। स्थानीय निवासी होने के कारण लोग उनसे जब भी राजस्व संबंधी कार्यों के लिए संपर्क करते तो वह तत्काल लोगों की मदद के लिए चल पड़ते। लोगों के लिए हर समय उनकी उपलब्धता ही उनकी लोकप्रियता का कारण था। घटना से दुखी लोगों का कहना था कि हर समय सहयोग करने वाले ये चेहरे अब नहीं दिखेंगे। कर्मचारी नेता अरुण प्रजापति कहते हैं कि राजस्व निरीक्षक रामकरन गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी सुजीत जायसवाल व शिक्षक कैलाश मणि त्रिपाठी हर समय लोगों के लिए उपलब्ध रहते थे। एडीओ सहकारिता अंबरीष यादव ने कहा कि मृतक कर्मचारी अपने सहयोगी रवैये के कारण लोगों में बहुत लोकप्रिय थे।
9 of 12
मृतक के घर पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देवघर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रॉली में भिड़ी, चार की मौत
कुशीनगर-गोरखपुर फोरलेन पर रविवार की दोपहर में देवघर स्थित बाबाधाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार की पटहेरवा क्षेत्र में ट्रॉली से टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार सिद्धार्थनगर के रहने वाले रामकरन गुप्ता, कैलाश मणि त्रिपाठी, सुजीत जायसवाल और मनोज सिंह की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल सिद्धार्थनगर के ही राजेश शर्मा और प्रशांत शर्मा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
10 of 12
मौत की सूचना पर लोग इकट्ठो होने लगे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहटेरवा थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि सिद्धार्थनगर निवासी कानूनगो रामकरन गुप्ता, शिक्षक कैलाश मणि त्रिपाठी, वीडीओ सुजीत जायसवाल, व्यापारी मनोज सिंह, प्रशांत शर्मा और राजेश शर्मा देवघर गए हुए थे। रविवार को थावे माता के दर्शन करके एनएच-28 से घर लौट रहे थे। दोपहर के समय फोरलेन पर तमकुही की तरफ से आई मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बगही कुटी की तरफ मुड़ रही थी।
11 of 12
हादसे वाली कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान आई श्रद्धालुओं की लग्जरी कार ट्रॉली में पीछे से जा भिड़ी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सुजीत जायसवाल व रामकरन गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। राजेश शर्मा (40) निवासी दीन दयाल नगर थाना कोतवाली, प्रशांत शर्मा (35) और मनोज सिंह (40) निवासी फूलपुर थाना बांसी को सीएचसी तमकुही ले जाया गया।
गाड़ी से निकाल कर घायल को ले जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जहां डाक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया और राजेश व प्रशांत की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं कैलाश मणि त्रिपाठी (45) को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की सूचना पर सीओ तमकुही राकेश प्रताप सिंह और एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा भी मौके पर पहुंचीं।