फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: कोरोना के सामने 'बाहुबली' साबित हुए पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी, जानिए क्या है इनका मूलमंत्र

Wed, 21 Jul 2021 08:54 AM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
पंडित हरिशंकर तिवारी। (फाइल फोटो) - फोटो : Fb @hari shankar tiwari
गोरखपुर में सतर्कता बरतकर पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी कोरोना के सामने भी बाहुबली साबित हुए। 87 साल की उम्र में कोरोना उनके पास फटकने तक नहीं पाया। घर में बड़े बेटे व पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी और नाती कोरोना संक्रमित हो गए थे, लेकिन वह खुद को बचाने में कामयाब रहे। इसकी वजह कोविड प्रोटोकाल का सौ फीसदी पालन करना है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्वांचल के बाहुबली रहे हरिशंकर तिवारी पांच अगस्त को 87 वर्ष के हो जाएंगे। उम्र के इस पड़ाव में भी वह पूरी तरह फिट हैं। घरवाले बताते हैं कि कोरोना महामारी के दौरान बाबूजी की स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंता रही, मगर सख्ती से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करके उन्होंने कोरोना वायरस को अपने आसपास फटकने तक नहीं दिया। जानकारी के अनुसार पिछले दो वर्षों से पंडित हरिशंकर तिवारी आयोजनों में जाने से परहेज करते रहे हैं। सियासी लोग हों या करीबी व रिश्तेदार। सबसे दूरी बनाकर रहते हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...




 
विज्ञापन

2 of 5
पंडित हरिशंकर तिवारी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उनके छोटे बेटे चिल्लूपार से विधायक विनय शंकर तिवारी बताते हैं, उम्र ज्यादा होने के चलते, अब उनकी पहले जैसी सक्रियता नहीं रही।
 
विज्ञापन

3 of 5
पंडित हरिशंकर तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।
वह बताते हैं कि बाबू जी, शाम को ज्यादातर समय गोशाला में गुजारते हैं। कुछ समय के लिए हाता परिसर में आते हैं। लोग दूरी बनाकर बात करते हैं। जिस कुर्सी पर वह बैठते हैं, उसे पहले सैनिटाइज किया जाता है। अगर कोई परिवार का सदस्य बाहर से आता है तो उनके पास नहीं जाता है।

 

4 of 5
विधायक विनय शंकर तिवारी। फाइल फोटो - फोटो : fb @vinay shankar tiwari
विनय शंकर ने बताया कि मैं खुद जब लखनऊ या क्षेत्र से दौराकर करके आता हूं तो दो-तीन दिनों तक उनके पास नहीं जाता हूं। एहतियात ही है, जिसकी बदौलत वह स्वस्थ हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंडित हरिशंकर तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि पूर्वांचल के ब्राह्मणों में अच्छी पैठ रखने वाले पंडित हरिशंकर तिवारी ऐसी शख्सियत हैं, जो पांच बार कैबिनेट मंत्री रहे। सूबे में किसी भी राजनीतिक दल की सरकार आई, उसने अपनी कैबिनेट में उन्हें जगह दी। छह बार विधायक रहे तो पांच बार उन्हें कैबिनेट मंत्री बनने का मौका मिला।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें