फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: बीआरडी में कोरोना संक्रमित दो मासूमों समेत पांच की मौत, 385 नए मिले पॉजिटिव

Fri, 28 Jan 2022 10:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi
कोरोना की तीसरी लहर में जिले में पहली बार दो मासूमों समेत पांच संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 48 घंटों में 385 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में छह से अधिक मासूम भी शामिल हैं। इन सबकी उम्र एक से आठ वर्ष के बीच है।

जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में नगर स्वास्थ्य अधिकारी और उनके परिजन शामिल हैं। इनके अलावा रेलवे स्टेशन पर 12 यात्री, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चार डॉक्टर समेत 16 लोग संक्रमित मिले हैं। एडीजी कार्यालय के पांच कर्मचारी और फातिमा अस्पताल के पांच मरीज, एमएमएमयूटी और खाद कारखाना का एक-एक कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चौरीचौरा, फर्टिलाइजर कॉलोनी के एक ही परिवार के दो-दो लोग, भटहट और राप्तीनगर में एक ही परिवार के तीन-तीन लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
संक्रमितों में उरुवा का एक साल का मासूम, सिविल लाइंस का छह साल का मासूम, गीडा सेक्टर 22 का छह साल का मासूम, नकहा क्रॉसिंग के निकट रहने वाले एक उद्योगपति परिवार का तीन साल का मासूम, विश्रामपुर का रहने वाला चार साल का मासूम और बीआरडी मेडिकल कॉलेज कैंपस में रहने वाला चार साल का मासूम भी शामिल है।
 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना जांच - फोटो : PTi
सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि बुधवार को 238 और बृहस्पतिवार को 147 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में पहली व दूसरी लहर को मिलाकर अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 65 हजार 300 हो गई है। इनमें से 855 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या 1694 हो गई है।  

 

4 of 5
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

तीसरी लहर में पहली बार हुई बच्चों की मौत

कोरोना की तीसरी लहर में पहली बार बच्चों की मौत हुई है। दो बच्चों समेत सभी पांचों संक्रमित बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 500 बेड के कोविड वार्ड में भर्ती थे। जिन मरीजों की मौत हुई है, उनमें बस्ती के लालगंज निवासी पांच वर्ष के मासूम को 23 जनवरी को भर्ती कराया गया था। दो दिनों तक उसका इलाज चला। 26 जनवरी को उसकी मौत हो गई। बिहार के गोपालगंज निवासी 12 वर्षीय बालिका 25 जनवरी को भर्ती हुई, अगले दिन 26 जनवरी को उसकी भी मौत हो गई। इसके अलावा कुशीनगर निवासी 47 वर्षीय महिला, बस्ती के संसारपुर निवासी 60 वर्षीय महिला और गोरखपुर के पाली के वार्ड नंबर 14 निवासी 78 वर्षीय पुरुष की इलाज के दौरान मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना - फोटो : PTI

सात माह बाद हुई हैं पांच मौतें

सात माह बाद पांच मौतों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। सबसे अधिक चिंता बच्चों की मौतों से है। विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि तीसरी लहर में बच्चों की सुरक्षा ज्यादा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें