फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccination: पहली खुराक टीके की, दूसरी बूस्टर, फिर भी रहना होगा सावधान

Wed, 23 Dec 2020 08:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस से निजात के लिए पहली खुराक टीके की और दूसरी बूस्टर होगी। इसके बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग, हैंड वॉश और मास्क के नियमों का पालन करते रहना होगा।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वैक्सीन - फोटो : social media
विशेषज्ञों के अनुसार टीका और बूस्टर लगने के बाद शरीर में एंटीबॉडी बनने में एक निश्चित समय लगेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महाप्रबंधक टीकाकरण डॉ. मनोज शुक्ला ने इसे लेकर दिशा निर्देश भी जारी किए हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि टीकाकरण को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। वैक्सीन रखने के लिए अलग से कमरे भी बनकर लगभग तैयार हो चुके हैं। इसके अलावा लाइन लिस्टिंग कर 25 हजार से अधिक हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्करों की सूची भी कोविन पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है।


 

4 of 5
कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
दूसरे चरण में बुजुर्गों का भी डाटा इकट्ठा करने के निर्देश दिए गए हैं। टीका लगाने की संभावित तिथि 26 जनवरी या उसके बाद हो सकती है। बताया कि पहली डोज टीके की लगने के बाद दूसरी डोज बूस्टर के रूप में देने की तैयारी है। इसके बाद भी लोगों से अपील की जाएगी कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay
टीका लगने के बाद भी करें कोविड प्रोटोकॉल का पालन
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि टीका लगने के बाद भी लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। क्योंकि टीका लगने के बाद एंटीबॉडी बनने में एक निश्चित समय लगेगा। इस दौरान टीका लगवाने वालों की पूरी निगरानी की जाएगी। प्रत्येक व्यक्ति को टीका लगने में कुल 55 मिनट का समय लगेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें