फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के इस प्रॉपर्टी डीलर ने एकतरफा मोहब्बत में गंवाई थी जान, अब हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

Fri, 04 Sep 2020 01:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
मृत प्रॉपर्टी डीलर बलराम यादव व नर्स आकृति दुबे।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके में नर्स आकृति दुबे के घर के बाहर गोली लगने से मृत प्रॉपर्टी डीलर बलराम यादव की मौत की गुत्थी पुलिस को तीन महीने में सुलझानी होगी। परिवार की ओर से हाईकोर्ट में दायर प्रार्थनापत्र पर यह आदेश सुनाया गया है। बलराम के भाई सिकंदर ने आदेश की कॉपी डीआईजी, एसएसपी और एसपी क्राइम को भेजकर इससे अवगत कराया है। करीब चार महीने से विवेचना क्राइम ब्रांच में लंबित पड़ी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रॉपर्टी डीलर बलराम यादव हत्याकांड।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, खोराबार के मदरहवा टोला निवासी बलराम यादव की 23 नवंबर 2019 की रात रामनगर कड़जहां में गोली लगने से मौत हो गई थी। उसका शव गांव में रहने वाली नर्स आकृति दुबे के घर के गेट पर मिला था। बताया जाता है कि उसकी मौत एकतरफा मोहब्बत में हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
मृत प्रॉपर्टी डीलर बलराम यादव।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
घटना वाली रात नौ बजे के आसपास आकृति दुबे ने ही बलराम के घर फोन कर उनकी मौत होने की सूचना दी थी। उस समय आकृति और उसकी मां शालिनी दुबे ने बलराम यादव के गोली मारकर खुदकुशी करने का दावा किया और फरार हो गई थीं।

4 of 5
प्रॉपर्टी डीलर बलराम यादव हत्याकांड।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की और मामला खुदकुशी का बताया था। लेकिन बाद में हैंडवाश की फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो गया कि उसने गोली खुद से नहीं मारी थी। इसके बाद से ही मामला क्राइम ब्रांच को चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रॉपर्टी डीलर बलराम यादव हत्याकांड।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की सुस्त विवेचना को देखते हुए ही बलराम के भाई सिकंदर ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई। याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने एसएसपी को अपनी निगरानी में मामले की जांच कराने और तीन माह के अंदर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें