फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: कोविड के बीच इंसेफेलाइटिस के मरीज भी हो रहे कम, सीएम योगी के प्रयासों से सिमट रहा रोग

Fri, 16 Jul 2021 06:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : PTI
गोरखपुर में कोरोना महामारी के बीच इंसेफेलाइटिस के मरीजों में काफी कमी आई है। पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक बेहद कम मरीज मिले हैं। एक जनवरी से लेकर छह जुलाई के बीच केवल 31 मरीज जिले में मिले हैं। साथ ही चार मरीजों की मौत हुई है। गोरखपुर मंडल की बात करें तो  पिछले छह माह में 11 मासूमों की मौत हो चुकी है। जबकि 147 मरीज जेई और एईस के मिल चुके हैं।

पूर्वांचल में कई दशकों तक इंसेफेलाइटिस कहर बरपाता रहा है। लेकिन पिछले तीनों  से स्थिति बदल गई है। एक जनवरी से छह जुलाई तक के आंकड़ों पर गौर करें तो गोरखपुर में इंसेफेलाइटिस के 31 मरीज मिले हैं। इनमें चार की मौत हुई। देवरिया जिले में 33 मरीज मिले, जिसमें एक की जान गई है। कुशीनगर की बात करें तो यहां 51 मरीजे मिले, जिसमें दो की मौत हुई।


 
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : PTI
इंसेफेलाइटिस के मामले में कुशीनगर जिला हमेशा एक नंबर पर रहता था, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की देन है कि यहां मरीज पहले की अपेक्षा कम हुए हैं। जबकि महराजगंज में 32 मरीज मिले हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ एवं पूर्व एसआईसी रहे डॉ. पीएन श्रीवास्तव कहते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंसेफेलाइटिस की समस्या को लेकर शुरू से ही गंभीर रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका सारा ध्यान इंसेफेलाइटिस को लेकर ही रहा।

 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : PTI
यही वजह है कि बीते चार साल में इंसेफेलाइटिस पर काफी अंकुश लगा है। इसके लिए जहां सीएचसी और पीएचसी को सक्रिय किया गया है। इसका परिणाम सामने दिख रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल शर्मा और डॉ. ओएन श्रीवास्तव की माने तो पूर्वांचल से अब इंसेफेलाइटिस का कहर पूरी तरह से हल्का हुआ है। ऐसा सिर्फ जागरूकता और इलाज को लेकर गंभीरता के कारण हुआ है। कहा कि जब शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई का पूरी तरह से ध्यान होगा तो यह बीमारी अपने आप सिमट जाएगी।

 

4 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : PTI
जापानी इंसेफेलाइटिस के मिले छह मरीज
जापानी इंसेफेलाइटिस का कहर भी पूर्वांचल में जोरों पर था, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं के बढ़ने के कारण इन मरीजों की संख्या में भी काफी कमी आई है। इस बार सिर्फ छह मरीज मिले हैं। इनमें चार कुशीनगर तो दो देवरिया जिले के मरीज शामिल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : PTI
गोरखपुर मंडल में इंसेफेलाइटिस का आंकड़ा

वर्ष-           पीड़ित                  मौत
2017        2990                    378
2018        1279                   125
2019         935                    52
2020         169                    10
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें