फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: जाम से निपटने की कोशिश का दिखा असर, शहर में नहीं लगा लंबा जाम

Tue, 28 Dec 2021 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर शहर में जाम से निपटने के लिए यातायात व्यवस्था संभालते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम पर महीने भर की कवायद के बाद सोमवार को पहला प्रयोग काफी हद तक कामयाब रहा। दो-चार जगहों को छोड़ दिया जाए तो कहीं पर लंबा जाम नहीं लगा। कुछ खामियां मिलीं हैं, जिन्हें सुधारा जाएगा। एसएसपी से लेकर एसपी सिटी तक यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में जुटे रहे।

नई यातायात व्यवस्था से मोहद्दीपुर में वाहन चालकों को थोड़ी बहुत दिक्कत हुई। बेतियाहाता और ट्रांसपोर्ट नगर में वाहनों की रफ्तार कुछ धीमी रही। कई रास्ते वन-वे होने से दूरी थोड़ी जरूर बढ़ी, लेकिन घंटों जाम नहीं लगा। बसों को शहर से बाहर रोकने से यात्रियों को परेशानी हुई, लेकिन बसों की वजह से लगने वाले जाम से राहत मिली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रयोग का पहला दिन काफी सफल रहा। इस दौरान जो खामियां मिली हैं उन्हें सुधारा जाएगा। मंगलवार से यातायात व्यवस्था पहले की ही तरह रहेगी। अगले सोमवार को संभवत: फिर इस व्यवस्था को लागू किया जाए।  
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर शहर में जाम से निपटने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया गया। - फोटो : अमर उजाला।
शहर में जाम लंबे समय से एक बड़ी समस्या है। खासकर सोमवार को शहर इस तरह से जाम हो जाता है कि मिनटों का सफर घंटों में पूरा होता है। एडीजी अखिल कुमार से लेकर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा पिछले सोमवार से लगातार इस कोशिश में लगे हैं कि जाम से कैसे निजात मिले। सोमवार को एसएसपी ने नए प्लान के तहत यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिश की। रोडवेज और प्राइवेट बसों को शहर से बाहर रोकने के साथ ही कुछ सड़कों पर वाहनों को डायवर्ट किया गया। एसएसपी विभिन्न चौराहों का भ्रमण कर व्यवस्था का निरीक्षण करते रहे। वहीं, एसपी सिटी ने ड्रोन से निगरानी की। एसपी ट्रैफिक भी पूरे दिन मुस्तैद रहीं। चौकी इंचार्ज से लेकर सीओ तक को अलर्ट किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
मोहद्दीपुर में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला।

मोहद्दीपुर में बनी रही परेशानी

सोमवार दोपहर को मोहद्दीपुर चौराहे पर जाम की समस्या बनी रही। बाएं तरफ की लेन फ्री होने के बाद भी गाड़ियों की लंबी लाइन लगी रही। मोहद्दीपुर से चार फाटक की तरफ जाने के लिए वाहन चालकों को जीएम तिराहे से या कौआबाग अंडर पास से गुजरना पड़ा।
 

बैंक रोड पर परेशानी, अन्य चौराहों पर राहत

बैंक रोड पर दोपहर बाद जाम की समस्या देखी गई। नौसड़, ट्रांसपोर्ट नगर, पैडलेगंज में अन्य दिनों की अपेक्षा काफी राहत दिखी। पहले इन तीनों चौराहों पर वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ता था।

4 of 5
गोरखपुर शहर में जाम से निपटने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया गया। - फोटो : अमर उजाला।

यूनिवर्सिटी चौराहे पर धीमी रही वाहनों की गति

यूनिवर्सिटी चौराहे पर यातायात का दबाव अधिक होने से वाहनों की गति धीमी रही। पैडलेगंज से यूनिवर्सिटी चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन तक गाड़ियां जा रही थीं। इस मार्ग को वन-वे किया गया था। गाड़ियों को हरिओम तिराहा, आंबेडकर चौराहा और छात्रसंघ चौराहे से पैडलेगंज के लिए डायवर्ट किया गया था।

...... शास्त्री चौराहे का कट बंद होने से राहत

बेतियाहाता या जिला अस्पताल से शास्त्री चौराहा आने वाले लोग सीधे आंबेडकर चौराहा नहीं जा सके। चौराहे पर अवरोध लगाया गया था। शास्त्री चौराहे से थोड़ा आगे नगर निगम गेट के सामने एक कट बना था, वहां से लोग गाड़ियां निकाल रहे थे, जिससे बेतियाहाता तक जाम की स्थिति बनती रही। अफसरों ने दोपहर बाद इसे बंद करा दिया, इसके बाद चौराहे से यू टर्न की अनुमति थी, जिससे यहां भी वाहनों की गति बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर शहर में जाम से निपटने के लिए यातायात व्यवस्था का ड्रोन से निगरानी करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

बसों को बाहर रोकने का भी दिखा असर

बसों को शहर से बाहर रोकने का असर ट्रैफिक पर साफ दिखा। बसों की वजह से शहर में लगने वाला जाम दिखाई नहीं दिया। हालांकि बस यात्रियों को शहर के अंदर आने के लिए अधिक किराया देना पड़ा।
 

नर्सिंग होम व दुकानदारों ने पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त की

पुलिस की सख्ती की वजह से पैडलेगंज से बेतियाहाता तक नर्सिंग होम के बाहर रस्सी बांधकर पार्किंग को सही कराया गया। सड़कों के किनारे वाहन खड़े होने से जाम से राहत मिली।
 
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जाम से निपटने की कोशिश जारी है। सोमवार को नया प्लान लागू किया गया। मोहद्दीपुर में थोड़ी दिक्कत सामने आई। इसके अलावा कहीं पर भी लंबा जाम नहीं लगा। कुछ जगहों पर खामियां मिलीं हैं, उन्हें सुधारा जाएगा। यात्री या किसी अन्य को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें