साइकिल, ठेले और फुटपाथ पर लगी दुकान से मास्क खरीद कर बिना साफ किए पहनने से पहले जान लीजिए, आप कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि जिस तरह खुले में मास्क की बिक्री हो रही है और तमाम लोग इसे छूकर देख रहे हैं, इससे मास्क संक्रमित हो सकते हैं। लिहाजा, मास्क खरीदने के बाद उसे अच्छी तरह साबुन या सर्फ से धोकर ही इस्तेमाल करें।